Ram Jhula Rishikesh: ऋषिकेश में घूमने आये प्रयटक यहां पर जरूर आते है। और इस पूल से माँ गंगा के सूंदर दृश्ये का अधभुध नजारा देखते है। गंगा नदी के दोनों तरफ कई हिन्दू धार्मिक आश्रम स्थापित है। इस पूल का संपर्क शिवानंद आश्रम, गीता भवन, परमार्थ निकेतन और स्वर्गाश्रम से जुड़ा है।

राम झूला का इतिहास (Ram Jhula History in Hindi)

उत्तराखंड राज्य में ऋषिकेश शहर से 3 km दूर गंगा नदी पर बना राम झूला 33 साल पुराना है। इतिहासकारो के अनुसार ऐसा बताया जाता है। की इस पुल का निर्माण 1986 में उत्तेर प्रदेश सरकार द्वारा करवाया गया था। 750 फुट लम्बा यह पुल गंगा नदी के ऊपर झूलता है। जो गोमुख से निकलकर पर्वतो के बिच से बहती हुई ऋषिकेश के समुद्र तल यानि धरती को स्पर्श करती है। इस पुल को लोहे की मजबूत तारो से जकड़ा गया था। राम झूला पूल लक्ष्मण झूला पूल से काफी बड़ा है। रात के समय रंग बिरंगी चमचमाती लाइट के साथ पूल का नज़ारा अलग ही देखने को मिलता है।

यह भी पढ़े – नीलकंठ महादेव मंदिर की कहानी सीधे समुद्र मंथन से जुडी है

राम झूला की कहानी (Ram Jhula Story in Hindi)

हिन्दू ग्रन्थ के पुराण के अनुसार रामायण के मुख्य पात्र भगवान श्री रामचंद्र के छोटे भाई श्री लक्ष्मण ने इसी स्थान पर गंगा नदी को पार करने के लिए जुट की रसियो का इस्तेमाल किया था। जिस कारन यहां सबसे पहले लक्ष्मण झूले का निर्माण हुआ था। कहते है की लक्ष्मण झूले को 1889 में स्वामी विशुदानंद के कहने पर कलकत्ता के सेठ सूरजमल ने बनवाया था। लक्ष्मण झूले को देखकर  1986 में राम झूले का निर्माण कराया गया था। शिवानंद आश्रम के ठीक सामने बने इस पूल को शिवानंद झूला के नाम से भी जाना जाता है। राम झूला पूल अधिक पुराना नहीं है इसीलिए इस पूल पर पैदल यात्रियों के साथ-साथ दू पहिया वाहन भी चलते है। इस पूल पर चलते हुए आपको ऐसा लगेगा की पूल झूल रहा है।

राम झूला कैसे पहुंचे (How to reach Ram Jhula in Hindi)

राम झूला आने के लिए सबसे पहले आपको ऋषिकेश आना होगा, जो अद्भुत आकर्षणों से भरा एक शहर है। आप ऋषिकेश की यात्रा वायु, सड़क या ट्रैन के माध्यम द्वारा कर सकते हैं।

सड़क माध्यम (By Road) – ऋषिकेश हरिद्वार और देहरादून सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है. दिल्ली से लगभग 262 किलोमीटर दूर है। ऋषिकेश आने के लिए रोड ट्रांसपोर्ट रोड कारपोरेशन व निजी बसें चलती हैं।
ट्रेन माध्यम (By Train) – ऋषिकेश में एक रेलवे स्टेशन है जो सीधे हरिद्वार और देहरादून से जुड़ा हुआ है।
वायु माध्यम (By Air) – जोलीग्रांट हवाई अड्डा ऋषिकेश से लगभग 21 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ पहुँचने के बाद आप टैक्सी या बस सेवा का उपयोग कर सकते हैं. जिसमे लगभग 30 मिनट का समय लग सकता है।
निजी वाहन (personal Vehicle) – आप ऋषिकेश अपनी खूद की गाड़ी से भी जा सकते हैं।

दोस्तों हम उम्मीद करते है कि आपको Ram Jhula Rishikesh के बारे में पढ़कर अच्छा लगा होगा।

यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आये तो हमारे फेसबुक पेज “PUBLIC GUIDE TIPS” को “LIKE” और “SHARE” जरुर करे।

पर्यटक और धार्मिक स्थलो की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे You Tube Channel PUBLIC GUIDE TIPS को जरुर “SUBSCRIBE” करे।

अगर आप हमे अपना कोई सुझाव देना चाहते है या यात्रा संबधित आपका कोई प्रश्न हो तो नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *