10 Best Places to visit in Jaipur in Hindi : जयपुर राजस्थान की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। इस शहर की अपनी अलग बात है चाहे वो चौकी धानी हो या आमेर किला सबकी अपनी अलग पहचान है। तो अगर आप भी वीकेंड में घूमने के लिये कोई स्थान ढूंढ रहें हैं तो जयपुर जरूर जायें। चलिए ! ले चलते हैं आपको जयपुर की मशहूर जगहों पे।

 जयपुर की 10 आकर्षक जगहें (List of 10 Best Places to Visit in Jaipur in Hindi)

1. बिरला मंदिर (Birla Temple Jaipur in Hindi)

बिरला मंदिर का निर्माण 1988 में बिरला द्वारा किया गया था। यह मंदिर लक्ष्मी नारायण मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। इसका निर्माण सफ़ेद संगमरमर से किया गया है। आप हिंदू वास्तुकला शैली और आधुनिक डिजाइन साथ में देख सकते हैं। इसकी वजह से यह मंदिर पर्यटकों के बीच काफ़ी प्रसिद्ध है।

2. शिला देवी मंदिर (Shila Temple Jaipur in Hindi

यह जयपुर के काफ़ी प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इस पूरे मंदिर को सफ़ेद संगमरमर से बनाया गया है। यह मंदिर हिंदुओं में काफ़ी प्रसिद्ध है। यहाँ जरूर जायें।

3. आमेर का किला (Amber Fort Jaipur in Hindi)

आमेर का किला जयपुर से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर है। यह किला गुलाबी व पीले बलुआ  पत्थरों से बनाया गया है। यह किला पर्यटकों के बीच काफ़ी मशहूर है। दूर दूर से हज़ारों की तादाद में पर्यटक इस किले को देखने आते हैं। अगर आप फोटोग्राफर हैं तो यहाँ आपको कई अद्भुत क्लिक्स मिलेंगे।

4. जल महल (Jal Mahal Jaipur in Hindi)

जल महल जयपुर की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यह महल पुराने समय के राजाओं द्वारा बनाया गया एक शूटिंग लॉन्ज था। इस महल की खास बात यह है कि यह महल जल के ऊपर स्तिथ है। इस महल की यही ख़ास बात दूर दूर से पर्यटकों को अपनी ओर खींच लाती है। यहाँ अंदर जाना निषेद है परंतु दूर से ही इसकी एक झलक पा लेना जन्नत के समान है।

5. नाहरगढ़ किला (Nahargarh Fort Jaipur in Hindi)

जयपुर अपने किलों के लिए काफ़ी प्रसिद्ध है, उनमें से एक है नाहरगढ़ किला। यह एक ऐतिहासिक किला है जो आमेर किला और जयगढ़ किला के साथ मिलकर खड़ा है। यहाँ से जयपुर शहर का अद्भुत सुंदर नज़ारे देखने को मिलते हैं जिसे देखे बिना आपकी जयपुर यात्रा अधूरी है।

6. जंतर मंतर (Jantar Mantar Jaipur in Hindi)

जंतर मंतर जयपुर की प्रसिद्ध जगहों में से एक है। जंतर मंतर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में मान्यता प्राप्त है। जंतर पंटर का निर्माण संगमरमर और पत्थरों से किया गया है। अगर आप जयपुर घूमने जा रहें है तो जंतर मंतर को अपनी सूची में डालना न भूलें।

7. हवा महल (Hawa Mahal Jaipur in Hindi)

हवा महल को पैलेस ऑफ विंड्स भी कहा जाता है। यह महल राजस्थान की प्राचीन व नायब इमारतों में से एक है। इस किले में कई खिड़कियाँ व झरोखे हैं जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। तो अगर आप जयपुर घूमने जा रहें हैं तो हवा महल जाना न भूलें।

8. गलताजी मंदिर (Galtaji Temple Jaipur in Hindi)

गलताजी मंदिर एक ऐतिहासिक हिन्दू तीर्थ स्थल है। इस मंदिर की सुंदरता देखकर आपकी आँखें खुली रह जाएंगी। यह मंदिर घाटी से घिरा हुआ है। इस मंदिर के पास स्थित झरना इस स्थल को और आकर्षित बनाता है। हर साल हजारों की तादाद में पर्यटक इस मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं।

9. खाटू श्याम जी मंदिर (Khatu Shyam Temple Jaipur in Hindi)

यह कृष्ण मंदिर पर्यटकों के बीच सबसे प्रसिद्ध व लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। यह माना जाता है कि यहाँ हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। अगर आप कृष्णा भक्त हैं तो आपको इस जगह से प्यार हो जाएगा।

10. राम निवास उद्यान (Ram Niwas Garden in Hindi)

राम निवास उद्यान जयपुर के सबसे प्रसिद्ध उद्यानों में से एक है। यह उद्यान 30 एकड़ से अधिक तक फैला हुआ है। यह स्थल अपनी सुंदरता के लिए काफ़ी मशहूर है। यह जगह आपको बेहद पसंद आएगी तो यहाँ जाना न भूलें।

यह भी पढ़े – लक्षद्वीप घूमने के 10 प्रमुख पर्यटक स्थल

जयपुर जाने का सही समय (Best time to visit Jaipur in Hindi)

जयपुर जाने का सबसे अच्छा समय है नवंबर से फरवरी है। यहाँ बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है तो गर्मियों में पर्यटक यहाँ जाना पसंद नहीं करते हैं। यहाँ सर्दियों में हल्की फुल्की ठंड पड़ती है। आप सर्दियों के समय भी यहाँ आ सकते हैं।

 जयपुर का खाना (Jaipur Food in Hindi)

जयपुर अपने चटपटे भोजन के लिए काफ़ी मशहूर है। यहाँ खाने -पीने की कई जगह मिलेंगी, जिसमें से लक्ष्मी मिष्ठान भंडार  सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध है। अगर आप जयपुर जा रहें हैं तो जौहरी व नेहरू बाज़ार जाना न भूलें।

यह भी पढ़े – शिमला के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल​ जरूर घूमने जाये

जयपुर कैसे जायें (How to reach Jaipur in Hindi)

जयपुर पहुँचने के तीन तरिके हैं हवाई, सड़क व ट्रैन मार्ग।

हवाई अड्डा (By Air) – अगर आप हवाई जहाज़ से यात्रा कर रहें हैं तो सांगानेर हवाई अड्डा शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर है।

सड़क मार्ग (By Road) – आप जयपुर सड़क मार्ग से भी जा सकते हैं। NH 8, NH 11, NH 12 ने जयपुर को सभी अहम शहरों को जोड़ा है। दिल्ली से जयपुर के बीच एयर कंडीशनर व नॉन- एयर कंडीशनर वॉल्वो बस भी चलती हैं।

रेलवे स्टेशन (By Train) – जयपुर में तीन रेलवे स्टेशन हैं जो जयपुर को कई शहरों से जोड़ता है। यहाँ से आप टैक्सी ले सकते हैं।

यह भी पढ़े – मनाली में घूमने के 10 प्रमुख स्थान

जयपुर जिसे पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है काफ़ी मशहूर जगहों में से एक है। तो अगर आप भी अपने दोस्तों व परिवार के साथ कहीं जाना चाहतें हैं या एक छोटी छुट्टी का अवसर ढूंढ रहें हैं तो जयपुर जरूर जायें। जयपुर एक बहुत ही लोकप्रिय स्थान है और आपको यहाँ कई जगह देखने को मिलेंगी। अगर आप जयपुर के चौकी धानी जा रहें हैं तो वहाँ से शॉपिंग करना ना भूलें।

तो अब बिना समय व्यर्थ करें जयपुर की यात्रा करके आएं और सुन्दर यादें समेट कर आयें।

यह भी पढ़े –

दोस्तों हम उम्मीद करते है कि आपको 10 Best Places to visit in Jaipur in Hindi के बारे में पढ़कर अच्छा लगा होगा।

यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आये तो हमारे फेसबुक पेज “PUBLIC GUIDE TIPS” को “LIKE” और “SHARE” जरुर करे।

पर्यटक और धार्मिक स्थलो की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे You Tube Channel PUBLIC GUIDE TIPS को जरुर “SUBSCRIBE” करे।

अगर आप हमे अपना कोई सुझाव देना चाहते है या यात्रा संबधित आपका कोई प्रश्न हो तो नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *