10 Tourist Places to Visit in Goa in Hindi: गोवा भारत का सबसे छोटा शहर है पर उतना ही आकर्षित  व सुंदर है। यहाँ आपको हर उम्र के लोग दिखेंगे और यही कारण है कि गोवा हर किसी की चहेती जगहों मैं से एक है। तो अगर आप भी गोवा जाने की सोच रहें है तो यह ब्लॉग आपकी बहुत मदद करेगा।

तो  ले चलते है आपको गोवा के मशहूर जगहों में।

गोवा की 10 सबसे मशहूर जगहें

1. Anjuna Beach in Hindi (अंजुना बीच गोवा)

अंजुना बीच गोवा की सबसे प्राचीन बीच में से एक है। यह जगह अपनी हिप्पी संस्कृति के लिए काफ़ी प्रसिद्ध है। आप यहाँ शांति से बैठकर प्रकृति को महसूस कर सकते हैं। अगर आप गोवा की एक चकाचौंध भरी ज़िन्दगी देखना चाहते हैं तो यहाँ जरूर जायें। आप यहाँ बनजी जंपिंग का आनंद उठा सकते हैं। यहाँ आने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी है।

स्थान- उत्तर गोवा

2. Martins Corner Goa in Hindi (मार्टिन कार्नर गोवा)

अगर आप सीफ़ूड के शौकीन है तो मार्टिन कार्नर जरूर जाएँ। यहाँ के सीफ़ूड का स्वाद पूरी दुनिया में मशहूर है। यहाँ का खाना खाकर आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो अगर आप गोवा जा रहें है तो यहाँ जरूर जायें।

3. Tito’s Night Club Goa in Hindi (टीटो नाईटक्लब गोवा)

यह गोवा का सबसे मशहूर नाईटक्लब है। आप यहाँ अपने दोस्तों के साथ ख़ूब मस्ती कर सकते हैं। जगमगाती लाइट, लाउड  म्यूजिक, डांस फ़्लोर यह सब यहाँ की स्पेशलिटी हैं। अगर आप पार्टी के परिंदे हैं तो यहाँ जरूर जायें। यह स्थान आपके और आपके दोस्तों के लिए ही बना है।

स्थान- टीटोस एलएन, बागा बीच के पास, सौंटा वड्डो, कलंगुट, गोवा 403516

4. Saturday Night Club Goa in Hindi (सैटरडे नाईटक्लब गोवा)

यह गोआ की सबसे प्रसिद्ध मार्केट में से एक है। अगर आप गोवा जा रहें है तो यहाँ जाना न भूलें। कपड़े, जूते, बैग, सजावटी लैंप, जैसी कई चीज़ें मिलेंगी। आप यहाँ के मशहूर रेस्टॉरेंट्स में  खाना भी खा सकते हैं।  अगर आप को भी खरीदारी का शौक़ है तो यह जग़ह आपके लिए है। यहाँ चीजों का दाम काफ़ी कम होता है। चाहे लैद़र की चीज़ें हो या घर सजाने का सामान आपको यहाँ सब मिल जाएगा।

स्थान- अरपोरा, उत्तरी गोवा

5. Aguada Fort Goa in Hindi (अगुआडा किला गोवा)

गोवा की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है अगुआडा किला। यह स्थल 17वीं शताब्दी में बना था। अगर आप एक फोटोग्राफर है तो आपको कई बेहतरीन फ़ोटो मिलेंगी। यह जगह काफ़ी खूबसूरत है। यहाँ के दृश्य आपका मन मोह लेंगे। आप यहाँ आराम से अपना समय व्यतीत कर सकते हैं।

स्थान- फोर्ट अगुआडा रोड, अगुआडा फोर्ट एरिया, कैंडोलिम, गोवा- 403515

6. Dudhsagar Falls Goa in Hindi (दूधसागर वॉटरफॉल गोवा)

क्या आप जानते है कि इस स्थान को दूध सागर क्यों कहा जाता है, क्योंकि यहाँ का पानी बिल्कुल दूध जैसा सफ़ेद है। यहाँ आपको काफ़ी हरियाली देखने को मिलेगी। यह भारत का चौथा सबसे ऊँचा वॉटरफॉल है। आप यहाँ हाइकिंग व ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। और अच्छे अनुभव के लिए जून से सितंबर के बीच जायें।

स्थान- सोनौलिम, गोवा

7. Mangeshi Temple Goa in Hindi (मंगेशी मंदिर गोवा) 

गोवा के काफ़ी मशहूर जगहों में से एक है मंगेशी मंदिर। यह यहाँ का सबसे प्राचीन शिव मंदिर है। यहाँ आपको एक सात मंजिली दियों का टावर देखने को मिलेगा। इस जगह आकर आप भक्ति में लीन हो जाइए।

स्थान: दीनानाथ मंगेशकर रोड, मंगेशी गांव, गोवा।

8. Naval Aviation Museum in Hindi (नेवेल एविएशन म्यूजियम गोवा)

भारत का एकमात्र नेवेल म्यूजियम गोवा में स्थित है। अगर आप गोवा जायें तो इस जगह को अपनी गोवा पर्यटन की सूची में ज़रूर शामिल करें। आपको यहाँ अलग-अलग प्रकार के एयरक्राफ़्ट, रॉकेट, बम, पैराशूट, पायलट की पोशाक देखने को मिलेंगे।

स्थान- बोगमालो रोड, वास्को डी गामा, गोवा

9. Baga Beach Goa in Hindi (बागा बीच गोवा) 

गोवा के प्रसिद्ध बीचों में से एक है बागा बीच। यह उत्तरी गोवा के समुद्र तट पर है। यहाँ के पब, नाईट क्लब, दुकानें, वाटर गेम्स काफ़ी महशूर है। आप यहाँ आ पैडल बोर्डिंग, पैराग्लाइडिंग, सर्फ बोर्डिंग, स्पीड बोट जैसी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

स्थान- उत्तरी गोवा

10. Chapora Fort Goa in Hindi  (चापोरा किला गोवा)  

चापोरा किला गोवा के सबसे लोगप्रिये पर्यटक स्थल है। यह वागाटोर बीच के बहुत करीब है। यह स्थान इसलिए भी काफी मशहूर है क्योंकि यहां फ़िल्म दिल चाहता है को भी फिल्माया गया था।

स्थान- चपोरा फोर्ट ट्रेल, वगाटर, गोवा

 How to reach Goa in Hindi (गोवा कैसे पहुँचे)

अगर आप गोवा की एक चकाचौंध भरी ज़िन्दगी देखना चाहते हैं तो यहाँ जरूर जायें।

गोवा किसी भी साधन से आसानी से पहुँचा जा सकता है।

Airport in Goa (हवाईअड्डा गोवा)

अगर आप गोवा हवाई यात्रा से जाना चाहतें हो तो डबोलिम एयरपोर्ट सबसे नज़दीक है। पण्जी 29 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एयरपोर्ट यू.के. व जर्मनी से भी जोड़ा है।

Train in Goa  (ट्रैन गोवा)

वास्को-डी-गामा गोवा के मुख्य रेलवे स्टेशन है। यहाँ भारत के अधिकतर शहर राज्यों से आया जा सकता है।

तो तैयार हो जाइए गोवा की बेहतरीन यादें बटोरने के लिए। अगर आप गोवा जाना चाहतें है तो अक्टूबर से जनवरी नए साल व क्रिसमस मनाने यहाँ विभिन्न जगहों से लोग आते हैं।

परिवार हो या दोस्त यहाँ आप किसी के साथ भी आकर अपनी ज़िंदगी के बेहतरीन पल बिता सकते हैं।

जल्दी से तैयार हो जाईए गोवा आपको बुला रहा है।

दोस्तों हम उम्मीद करते है कि आपको 10 Tourist Places to Visit in Goa in Hindi के बारे में पढ़कर आनंद आया होगा।

यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आये तो हमारे फेसबुक पेज “PUBLIC GUIDE TIPS” को “LIKE” और “SHARE” जरुर करे।

धार्मिक और पर्यटक स्थलो की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे You Tube Channel PUBLIC GUIDE TIPS को जरुर “SUBSCRIBE” करे।

अगर आप हमे अपना कोई सुझाव देना चाहते है या यात्रा संबधित आपका कोई प्रश्न हो तो नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

अगर आप मुंबई के 10 प्रमुख प्रयटक स्थल के बारे में जानकारी चाहते है तो नीचे दिए गए “Link” पर “Click” करे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *