नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Kawad Yatra 2020 (कावड़ यात्रा 2020) के बारे में बताने वाले है। जैसे की आप सभी जानते है की पुरे विश्व में कोरोना की महामारी के कारन हमारे भी देश के सभी मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरद्वारे आदि जनता के लिए बंद कर दिये गए थे। जिसके चलते सभी लोगो ने अपने अपने धर्म के अनुसार अपने घर पर ही पूजा आराधना की। अब आपके मन में सबसे बड़ा प्रश्नन यह होगा की क्या 2020 में सावन के महीने में कावड़ यात्रा शुरू होगी या नहीं।
इसकी पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलने वाली है। आपसे निवेदन है इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।
भारत के उत्तेर प्रदेश और उत्तराखंड में शुरू होने वाली पारंपरिक कावड़ यात्रा के कदम भी रोक दिए गए है। क्योंकि कोरोना की महामारी ने पुरे देश में हाहाकारी मचाई हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के बीच शनिवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कावड़ यात्रा को लेकर काफी चर्चा हुई इस बिच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी चर्चा की गयी। कि इस वर्ष सावन के महीने में निकलने वाली कांवड़ यात्रा स्थगित रहेगी। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रीयो ने धर्मगुरुओं और कांवड़ संघों से वार्तालाब करने के बाद कावड़ यात्रा के स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए है।