दोस्तों आप में से काफी लोग “Shiv Khori Gufa” के बारे में जानते ही होंगे। लेकिन इस Article के माध्यम से आज हम आपको कुछ ऐसे रहस्य बताने वाले है। जिनको शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे। शिवखोड़ी गुफा के रहस्य जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।
वैसे तो देश के कोने कोने में महादेव की महिमा गूंजती है। जिनमे महादेव अपने विभिन रूपों में विराजमान है। इन्ही में से एक शिव खोदी भी है। जम्मू से लगभग 107 km और कटरा से 73 km की दुरी पर स्थित शिव खोड़ी गुफा शिवालिक पर्वतो में एक प्राकृतिक गुफा है। जिसमें महादेव प्रकति निर्मित एक शिव-लिंग के रूप में विराजमन है। महाशिवरात्रि के पावन शुभ अवसर पर शिव खोदी में बहुत बड़े मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें दूर-दूर से लाखो की संख्या में यात्री यहां पर आकर अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं। शिव भक्तो का महान तीर्थ स्थल शिव खोड़ी की यात्रा बारह महीने चलती है।

जम्मू कश्मीर के रयासी जिले में स्थित है। यह पवित्र गुफा 150 मीटर लंबी है। जिसके अंदर 4 फीट ऊंचा एक शिवलिंग है। इस शिवलिंग के ऊपर पवित्र जल की धारा सदैव गिरती रहती है। ऐसी मान्यता है की गुफा में स्थित भगवान शिव की पिण्डियों के दर्शन से भक्तो की हर कामना पूरी हो जाती है। पुराणों के अनुसार ऐसी धारणा है कि इस गुफा को स्वयं महादेव ने बनाया था। और इस गुफा में भस्मासुर ने तपस्या कर महादेव को प्रसन्न किया। और भगवान शिव से वरदान पाया कि वह जिसके सिर पर हाथ रखेगा वह भस्म हो जाएगा।