Famous Tourist Places to Visit in Mumbai in Hindi :- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई शहर जिसे सपनो की महानगरी भी कहा जाता है। अक्सर लोग यहां पर अपने सपनो को पूरा करने के लिए दिन रात दौड़ते रहते है। कभी न सोने वाला मुंबई शहर जिंदगी की गाडी के साथ दौड़ता ही रहता है। भारत के महानगरों में शामिल मुंबई में हर कोई घूमना पसंद करता है। हर कोई यहां पर हिंदी फिल्म जगत की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते है। यही वजह है की मुंबई शहर को हिंदी फिल्म जगत की दुनिया भी कहा जाता है। पहले मुंबई को इसे बम्बई और बॉम्बे के नाम से भी जाना जाता था। और यहा पर पहुंचना काफी आसान है।
Table of Contents
Mumbai tourist places in Hindi (मुम्बई में घूमने के लिए बेहतरीन पर्यटक स्थल)
दोस्तों आज हम आपके साथ मुंबई शहर के कुछ फेमस पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी साझा करेंगे। अगर आप अपनी फैमिली, बच्चो, फ्रेंड्स या फिर अपने लाइफ पार्टनर के साथ मुंबई में घूमने का प्लान बना रहे है। तो यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है। फिर चाहे आप मुम्बईवासी हो यहां फिर अन्य स्थानों से हो।
1. Gateway of India Mumbai in Hindi (गेट वे ऑफ़ इंडिया मुंबई)
मुंबई शहर के दक्षिण समुद्री तट पर स्थित गेटवे ऑफ़ इंडिया (Gateway of India) संन1924 अर्थात 20 वीं शताब्दी के दौरान बनाया गया था। जिसको भारत में आज भी एक ऐतिहासिक स्मारक के रूप में जाना जाता है।दुनिया भर से घूमने आये पर्यटकों को यह जगह बहुत ही आकर्षित और लुभाती है। यही वजह है की गेटवे ऑफ इंडिया को मुंबई का ताज भी कहा जाता है। इस स्मारक के निर्माण के दौरान भारत सरकार ने अपना सहयोग देते हुए 21 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की थी। और अगर हम आज के समय की बात करे तो यह जगह कई लोगो को व्यवसाय भी प्रदान करती है।
फोटोग्राफी से लेकर खाद्य विक्रेताओं तक यहां सभी तरह के व्यवसाय चलते है। मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया में आपको 12 महीने पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलेगी। देश के प्रमुख बंदरगाहों के लिए गेटवे ऑफ़ इंडिया एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करता है। अगर आप मुंबई में घूमने जाते है तो यह जगह बिलकुल भी मिस मत करियेगा। गेटवे ऑफ़ इंडिया मुंबई के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों (Famous Tourist Places to Visit in Mumbai) में से एक है।
Best time to Visit Gateway of India in Hindi (गेटवे ऑफ इंडिया घूमने का सबसे अच्छा समय)
- देखिये वैसे तो आप गेटवे ऑफ इंडिया पर घूमने के लिए कभी भी आ सकते हैं। लेकिन अगर आप नवंबर से मार्च के मध्य यहां पर घूमने के लिए आते है। तो आपको यहां का वातावरण काफी अच्छा लगेगा।
- गेटवे ऑफ इंडिया घूमने के लिए प्रतिदिन खुला रहता है। यहां पर कोई टिकट या शुल्क नहीं लगता है।
- गेटवे ऑफ इंडिया सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक खुलता है इस जगह पर ज्यादातर पर्यटक खाने पिने के साथ-साथ अपनी फी फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी भी करना पसनद करते है।
How to reach Gateway of India in Hindi (गेटवे ऑफ इंडिया कैसे पहुंचे)
भारत की फिल्म नगरी मुंबई शहर कई माध्यमों से जुड़ा हुआ है। इसलिए यहां पर पहुंचना ज्यादा मुश्किल नहीं है।
Mumbai Airport (मुंबई हवाई अड्डा) :- मुंबई में तीन हवाई अड्डे है पहला अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दूसरा छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डा और तीसरा सांता क्रूज घरेलू हवाई अड्डा। यहां से गेटवे ऑफ इंडिया के लिए टैक्सी बड़े आराम से मिल जाती है।
Mumbai Railway Station (मुंबई रेलवे स्टेशन) :- मुंबई के सेंट्रल स्टेशन से आप सीधे चर्चगेट सटशन पर आ सकते है यहां से गेटवे ऑफ इंडिया के लिए पर्सनल और शेयरिंग बड़े आराम से मिल जाती है।
Mumbai Bus Stand (मुंबई बस अड्डा) :- मुंबई शहर काफी सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से जुड़ा हुआ है। यहां पर काफी राज्यों की बसें मुंबई सेंट्रल बस स्टेशन पर आती हैं। मुंबई में पुणे और नासिक से बसों से आने की सुविधा है। फिर यहां से टैक्सी लेकर सीधे गेटवे ऑफ इंडिया आ सकते हैं।
अगर आप गेटवे ऑफ़ इंडिया पूरी जानकारी जानना चाहते है तो आप हमारा यह आर्टिकल भी जरूर पढ़े :- गेटवे ऑफ़ इंडिया की सम्पूर्ण जानकारी
2. Elephanta Caves Mumbai in Hindi (एलीफेंटा गुफाएँ मुंबई)
मुंबई में घूमने आये प्रयटकों के लिए एलीफेंटा गुफाएं एक महत्वपूर्ण आकर्सन का केंद्र है। जो की गेटवे ऑफ़ इंडिया से लगभग 12 km दूर एक घारपुरी द्वीप पर स्थित हैं। अपनी कलात्मक कलाओ के कारण एलीफेंटा गुफाएं भारत में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी काफी प्रसिद्ध है। 60,000 वर्ग फीट के क्षेत्र में फैली इस जगह में कुल 7 गुफाएँ निर्मित हैं। जो की दो अलग अलग वर्गो में बटी हुई है जिसमे से 5 गुफाये हिन्दू धर्म को समर्पित और 2 गुफाये बोध धर्म को समर्पित है। मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया में घूमने आये सभी देसी विदेशी पर्यटक पानी के जहाज में बैठ कर एलीफेंटा आयलैंड की तरफ जाते है।
गेटवे ऑफ़ इंडिया से आप लगभग एक से डैड घंटे के बाद एलीफेंटा पहुंच जायेगे यहां की जो मुख्य गुफा है उसमे 26 स्तंभ हैं, जिसमें भगवान् शिव को कई रूपों में दर्शाया गया हैं। पहाड़ो को काटकर बनाई गई ये हिन्दू धर्म के अनेक देवी देवताओं की मूर्तियाँ दक्षिण भारतीय मूर्तिकला से प्रेरित होती है। पहले गुफा का ऐतिहासिक नाम घारपुरी था यहाँ पर बने पत्थर के हाथी के कारण एलिफेंटा नाम पुर्तगालियों द्वारा दिया गया था हैं। एलीफैंटा गुफा मुंबई के सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेसेस (Famous Tourist Places to Visit in Mumbai) में से एक है।
Elephanta Caves Tour Timing & Entry Fees in Hindi (एलीफैंटा गुफा घूमने का समय और प्रवेश शुल्क)
- सुबह 9 बजे से शाम के 5:30 तक (सोमवार अवकाश)
- भारतीय पर्यटक के लिए 40 रूपये प्रति व्यक्ति।
- विदेशी पर्यटक के लिए 600 रूपये प्रति व्यक्ति।
- 15 वर्ष से कम बच्चो के लिए कोई शुल्क नहीं हैं।
How to reach Elephanta Caves in Hindi (एलीफैंटा गुफा तक कैसे पहुंचे)
देखिये मुंबई के कोलाबा में स्थित गेटवे ऑफ़ इंडिया तक आपको कैसे आना है ये हम आपको ऊपर वाले टॉपिक में बता चुके है। अब गेटवे ऑफ़ इंडिया से आपको एलीफैंटा आईलैंड कैसे जाना है ये जानना बहुत जरुरी है।
Ferry (नौका) :- देखिये गेटवे ऑफ इंडिया टर्मिनल से एलीफैंटा द्वीप पर जाने के लिए हर आधे घंटे में नौका (पानी का जहाज) चलती है जिसका आने जाने का टिकट 200 रूपये प्रति व्यक्ति का रहता है। टूरिस्ट इस नौका के माध्यम से लगभग एक घंटे में एलीफैंटा पहुंचते जाते है।
Toy Train (टॉय ट्रैन) :- नौका से द्वीप पर उतरने के बाद आपको 1 km पैदल चलना पड़ेगा। अगर आप पैदल नहीं चल सकते तो वहा पर टॉय ट्रैन चलती है। जिसका आने जाने का टिकट 50 रूपये प्रति व्यक्ति है।
Stacked CD (खड़ी सीडी) :- वहा से आपको 120 खड़ी सीडी से चढ़कर ऊपर एलीफैंटा जाना होगा। अगर आप सीडी नहीं चढ़ सकते तो वहा पर पालकी की सुविधा उपलब्ध है। जिसका किराया 500 रूपये प्रति व्यक्ति का होता है।
एलीफैंटा गुफाओं की पूरी जनकारी जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को भी जरूर पढ़े :- जाने एलीफैंटा गुफायो के अद्भुद रहस्य
3. Haji Ali Dargah Mumbai in Hindi (हाजी अली दरगाह मुंबई)
मुंबई के वर्ली तट से कम से कम 500 गज दूर अरब सागर के बिचो बिच एक छोटे से टापू पर स्थित हाजी अली दरगाह भारत में ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में प्रशिद्ध है। 4500 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली यह अद्भुद और चमत्कारी दरगाह, जहा पर सभी धर्म के लोग आकर एक साथ अपना सर झुकाते है।
सन 1431 में इस दरगाह को सय्यद पीर हाजी अली शाह बुखारी की स्मृति में बनवाया गया था। हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के अनुसार उज़्बेकिस्तान के बुखारा से पूरी दुनिया का भ्रमण करते हुए भारत में पहुंचे थे।
बाबा हाजी अली की यह दरगाह हमेशा से ही कई सारे रहस्यो के बिच में घिरी रही है। हैरान करने वाली बात तो यह है। की समुद्र में आने वाले भयंकर तूफान और ज्वारो से उठने वाली विशाल लहरें बहुत आसानी से किसी भी बिल्डिंग को तहस नहस कर सकती है। लेकिन आज तक इस दरगाह का बाल भी बाक़ा नहीं हुआ है। यह बात इस रहस्य को और भी गहरा बनती है।
मेंन रोड से इस दरगाह तक पूछने के लिए मात्र एक (पूल) ऐसा ही रास्ता है। जो शाम के समय समुद्र में ज्वार आने से पूरा डूब जाता है। उस दौरान दरगाह को बंद क्र दिया जाता है लेकिन हैरान करने वाली बात तो यह है। की ज्वार में उठी पानी की इतनी उची लेहरो की एक बूंद भी दरगाह के अंदर नहीं जाती है। और हर रोज सूर्यदय से पहले ही दरगाह के रास्ते से पानी निचे उतर जाता है। शुक्रवार के दिन यहा पर मुसाफिरों की काफी मात्रा में भीड़ रहती है।
How to reach Haji Ali Dargah (हाजी अली दरगाह कैसे पहुंचे)
Mumbai Bus Stand (मुंबई बस अड्डा) :- MSRTC मुंबई के सेंट्रल बस स्टॉप से मात्र 2.3 km की दुरी पर दरगाह है जहा से आप टेक्सी या ऑटो ले सकते है।
Mumbai Railway Station (मुंबई रेलवे स्टेशन) :- मुंबई के सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 8 km की दुरी पर है दरगाह, जहा से आप टेक्सी या ऑटो ले सकते है।
Mumbai Airport (मुंबई हवाई अड्डा) :- छत्रपति शिवजी महाराज हवाई अड्डे से हाजी अली की दरगाह लगभग 19 km दूर है. यहाँ पहुँचने के बाद आप दरगाह तक टैक्सी,बस या ट्रैन की सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
हाजी अली दरगाह की पूरी जनकारी जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को भी जरूर पढ़े :- हाजी अली दरगाह का हिला देने वाले रहस्य
4. Shri Siddhi Vinayak Mandir Mumbai in Hindi (श्री सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई)
मुंबई शहर का सिद्धिविनायक मंदिर भगवान श्री गणेश को समर्पित भारत के सबसे बड़े मंदिरो में से एक है। जिसकी वजह से देश-विदेश से हर धर्म के लोग श्री गणेश के दर्शन करने के लिए यहां पर आते हैं। इस मंदिर में भगवान श्री गणेश की एक ऐसी मूर्ति स्थापित है। जिसके पीछे एक बहुत प्रचलित कहानी छुपी हुई है। इस मंदिर को सिद्धिविनायक इसलिए कहा जाता है। क्योंकि इस मंदिर में गणपति बप्पा की मूर्ति की सूड दाई ओर मुड़ी हुई हैं। और सिद्धि पीठ से जुड़ी है।
मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को भगवान श्री गणेश के ऊपर एक अटूट विश्वास होता है। उनका ऐसा भी मानना है। कि गणपति बाप्पा उनकी हर एक मनोकामना पूरी करते है। यह मंदिर मुंबई के सबसे धनी मंदिरों में से एक है। वैसे तो यहा पर प्रतिदिन भक्तो की भीड़ लगी रहती हैं। लेकिन मंगलवार के दिन यहां पर भक्तो की भीड़ बहुत भारी संख्या में लगती है। उस दिन तो यहां पर बॉलिवुड के बड़े बड़े सुपर स्टार भी अपना मत्था टेकने आते है। ऐसा भी माना जाता है कि इस मंदिर में श्री गणेश भगवान की जो प्रतिमा है वो स्वयंभू है। श्री सिद्धिविनायक मंदिर को मुंबई के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों (Famous Tourist Places to Visit in Mumbai) में गिना जाता है।
Best Time to visit in Siddhivinayak Temple in Hindi (सिद्धिविनायक मंदिर कब जाएं)
इस मंदिर में श्रद्धालुओं की रोजाना ही बड़ी संख्या में भीड़ होती हैं। लेकिन मंगलवार के दिन यहां पर श्रद्धालु बहुत अधिक मात्रा में पहुंचते हैं। कभी-कभी तो यहां पर 3 से 4 घंटे लाइन में खड़े रहना होता है। तब जाकर यहां पर गणपति बप्पा के दर्शन होते है। और मंगलवार के दिन ही यहा पर बॉलीवुड के सुपर स्टार आते है। लेकिन उन सब लोगो के लिए यहां पर वीआईपी एंट्री होती है। भाद्रपद चतुर्थी और अनंत चतुर्दशी वाले दिन यहां पर विशेष समारोह होता है।
How to reach Siddhivinayak Temple in Hindi (सिद्धिविनायक मंदिर कैसे पहुंचे)
देखिये अगर आप सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने के लिए फ्लाइट या ट्रैन से मुंबई आ रहे हैं। तो मंदिर जाने के लिए आपको दादर से प्रभादेवी तक पहुंचना होगा। जिसके लिए मुंबई शहर के किसी भी एरिया से बीईएसटी द्वारा संचालित बस मिल जायेंगी। आप चाहे तो मुंबई की लोकल ट्रेन से भी दादर आ सकते हो और दादर से आप कैब या ऑटो भी कर सकते है।
Aarti Timing Tuesday Siddhivinayak Temple in Hindi (सिद्धिविनायक मंदिर में आरती का समय – मंगलवार)
- दर्शन करने का समय – सुबह 3:15 से 4:45 तक।
- सुबह की आरती – सुबह 5:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
- दर्शन करने का समय – सुबह 5:30 से दोपहर 2:15 तक।
- कपाट बंद – दोपहर 12:15 बजे से 12:30 बजे तक।
- दर्शन करने का समय – दोपहर 12:30 बजे से 8:45 बजे तक।
- शाम की आरती -9:30 बजे से रात 10:00 बजे तक।
- अंतिम आरती – 12:30 पूर्वाह्न।
Aarti Timing Wednesday to Monday Siddhivinayak Temple in Hindi (आरती का समय – बुधवार से सोमवार)
- सुबह की आरती – सुबह 5:30 बजे से 6 बजे तक।
- दर्शन करने का समय – सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक।
- कपाट बंद – दोपहर 12:15 बजे से 12:30 बजे तक।
- दर्शन करने का समय – दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:20 बजे तक।
- शाम की आरती – शाम 7:30 बजे से 8:00 बजे तक।
- दर्शन करने का समय – रात्रि 8:00 बजे से 9:50 बजे तक।
- अंतिम आरती – रात्रि 9:50 बजे तक।
श्रीसिद्धिविनायक मंदिर की पूरी जनकारी जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को भी जरूर पढ़े :- श्रीसिद्धिविनायक मंदिर क्यों प्रचलित है
5. Essel World Mumbai in Hindi (एस्सेल वर्ल्ड पार्क मुंबई)
एस्सेल वर्ल्ड भारत का ही नहीं बल्कि पुरे विश्व के सबसे बड़े मनोरंजन थीम पार्क में से एक है। जो महाराष्ट्र के मुंबई शहर के गोराई बिच के पास में स्थित है। अंतरराष्ट्रीय पैटर्न पर बना यह पार्क हमारे देश के कई आगंतुकों को आकर्षित करता है। इस पार्क की शुरुआत 1989 में जी ग्रुप के मालिक सुभाष चंद्रा के द्वारा की गयी थी।
एस्सेल वर्ल्ड पार्क में बच्चे, जवान, बूढ़े सभी तरह के लोग घूमने के लिए आते है। और यहां पर राईड्स करना पसंद करते है। इस पार्क में हर साल लगभग 20 से 25 लाख लोग घूमने के लिए आते है। जिसमे बच्चों की संख्या सबसे अधिक देखि जाती है। और इस पार्क में 1999 में वॉटर किंगडम की शुरुआत की गयी थी। जिसकी वजह से यह पार्क मुंबई के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों (Famous Tourist Places to Visit in Mumbai) में गिना जाता है।
How to reach ESSEL World Mumbai in Hindi (एस्सेल वर्ल्ड तक कैसे पहुंचें)
By Car (कार से) :- यदि आप मुंबई से कार से आ रहे हैं, तो वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (WEH) लें फिर, काशीमीरा की ओर मुड़ें और मीरा-भायंदर सड़क पर जाएं।
By Bus or Train (बस या ट्रेन से) :-
पश्चिमी रेलवे ट्रेन को या तो मलाड या बोरीवली स्टेशन पर ले जाएं।
मलाड (w) से, होप ऑन बस नं। 272 या मारवे-मलाड के लिए एक ऑटो रिक्शा लें।
बोरिवली (w) हॉप से बस नं। 294 या गोराई-बोरीवली के लिए एक ऑटो रिक्शा लें।
दोनों, मरवे-मलाड और गोराई-बोरीवली बस समाप्ति बिंदु हैं।
यहां से, आप पार्कों तक पहुंचने के लिए एक नौका सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
By Ferry (नाव से) :-
मारवे-मलाड/गोराई-बोरीवली से, पार्क में आपको ले जाने के लिए घाट उपलब्ध हैं।
गोराई-बोरीवली से हर 15 मिनट में फेरी चलती है।
मारवे-मलाड से फेरी हर 30 मिनट में चलती है (दोपहर 3 से 6 बजे के बीच नहीं)
फेरी टिकट शुल्क = 50 रुपये प्रति सिर (प्रवेश टिकट के अलावा)
Facilities available in ESSEl World (एस्सेल वर्ल्ड में उपलब्ध सुविधाएं)
- लाकर्स
- जल साम्राज्य के लिए तैरना सूट
- खिलौने
- पीने का पानी
- तौलिए
- खाना
- बीयर
Entry Timing of ESSEL World (एस्सेल वर्ल्ड पार्क एंट्री टाइमिंग)
- सोमवार सुबह 10:00 बजे – शाम 06:00 बजे
- मंगलवार सुबह 10:00 बजे – शाम 06:00 बजे
- बुधवार सुबह 10:00 बजे – शाम 06:00 बजे
- गुरूवार सुबह 10:00 बजे – शाम 06:00 बजे
- शुक्रवार सुबह 10:00 बजे – शाम 06:00 बजे
- शनिवार सुबह 10:00 बजे – शाम 06:00 बजे
- रविवार सुबह 10:00 बजे – शाम 06:00 बजे
Contact Details of ESSEL World (एस्सेल वर्ल्ड कॉन्टैक्ट डिटेल्स)
Address :- ग्लोबल पगोडा रोड, गोराई, बोरिवली वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र 400091
संपर्क विवरण: 022 2845 2222
Note:- एस्सेल वर्ल्ड के पास में ही ग्लोबल विपस्सना पैगोडा है आप वह पर भी घूमने जा सकते है जिसके लिए आपको कुछ ही दूर एस्सेल वर्ल्ड से पैदल चलना होगा| ग्लोबल विपासना पैगोडा और एस्सेल वर्ल्ड दोनों एक ही रोड पर है।
एस्सेल वर्ल्ड थीम पार्क की पूरी जनकारी जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को भी जरूर पढ़े :- एस्सेल वर्ल्ड थीम पार्क मुंबई की जानकारी
दोस्तों हम उम्मीद करते है कि आपको Famous Tourist Places to Visit in Mumbai के बारे में पढ़कर आनंद आया होगा।
यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आये तो हमारे फेसबुक पेज “PUBLIC GUIDE TIPS” को “LIKE” और “SHARE” जरुर करे।
धार्मिक और पर्यटक स्थलो की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे You Tube Channel PUBLIC GUIDE TIPS को जरुर “SUBSCRIBE” करे।
अगर आप हमे अपना कोई सुझाव देना चाहते है या यात्रा संबधित आपका कोई प्रश्न हो तो नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।
मुंबई के फेमस टूरिस्ट प्लेसेस की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वीडियो भी देख सकते है।