Best New Year Party in Goa in Hindi:- कुछ दिनों बाद वर्ष 2021 समाप्त होने को है। तो वही नया साल 2022 एक धमाके के साथ शरू होने को तैयार है। इस ख़ुशी में लोग अभी से ही अपनी नई योजनाए बनाने लगते है। बहुत से लोग ऐसे होते है जो न्यू ईयर के मौके पर कही घूमने जाने या पार्टी करने का प्लान बनाते हैं। अगर इस बार न्यू ईयर पर आप भी कही घूमने जाने की प्लानिंग रहें हैं। या फिर कुछ अलग ही करना चाहते हैं। तो आपको न्यू ईयर 2022 गोवा में सेलिब्रेट करना चाहिए। गोवा न्यू ईयर की पार्टी के लिए भारत में नहीं बल्कि पुरे विश्व में प्रसिद्ध है। यही वजह है की ज्यादातर पर्यटक क्रिसमस या नए साल के मोके पर गोवा जाने की प्लानिंग करते है।

Best New Year Party in Goa in Hindi

नए साल के शुभ अवसर पर गोवा में आप जगह-जगह पर पार्टियों का आयोजन देख सकते हैं। और खुद भी मौज मस्ती डांस के साथ पार्टी करने का मजा ले सकते हैं। तो अगर आप भी न्यू ईयर 2022 पर गोवा घूमने प्लान कर रह है। तो यह लेख आपके लिए है। क्योंकि इस लेख में हम आपको न्यू ईयर के दौरान गोवा में होने वाली सभी तरह की पार्टी के बताने जा रहें हैं। जहा पर जाकर आप फुल एन्जॉय कर सकते है।

1. गोवा में नए साल 2022 पर लें ऑल नाइट पार्टी का मजा

गोवा भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। जिसमे पुरे साल शानदार माहौल ही बना रहता है। लेकिन न्यू ईयर के दौरान गोवा की यात्रा करना आपके लिए बेहद ही खास साबित हो सकता है। क्योंकि न्यू ईयर पर गोवा में जगह-जगह पर ऑल नाइट पार्टी का आयोजन किया जाता है। जिसमे आप रात भर अपने दोस्तों या फिर अपने पार्टनर के साथ लाउड म्यूजिक और बीट्स पर डांस करके पूरा मजा ले सकते हैं। अगर इस साल अपने न्यू ईयर 2022 को हमेशा के लिए यादगार बनाना चाहते हैं। तो गोवा में न्यू ईयर 2022 (Best New Year Party in Goa) सेलिब्रेट करना आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।

2. गोवा में आतिशबाजी के साथ करें न्यू ईयर 2022 सेलिब्रेट

भारत में गोवा ही एक ऐसा राज्य है जहा पर हर साल न्यू ईयर को बहुत ही अनोखे और अलग तरीके से मनाया जाता है। बाकि भारत के किसी और राज्य में क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टी को इस तरह से सेलिब्रेट नहीं किया जाता है। जिस तरह से गोवा में किया जाता है। गोवा में रात भर आतिशबाजी की बौछार की जाती है। चारो तरफ पटाखों की गूँज ही गूँज सुनाई देती है। मानो ऐसा लगेगा जैसे कि आप बहरे हो गए हैं। गोवा की नाईट पार्टिया पूरी रात भर चलती है। और जैसे ही रात के 12 बजते है। तो उसके बाद चारो तरफ आतिशबाजी ही आतिशबाजी होती है। 12 बजे से बाद आप वहा पर सो भी नहीं पाएंगे।

3. गोवा न्यू ईयर पार्टी में ले का बेस्ट फ़ूड का मजा

देखिये अगर आप गोवा में घूमने के लिए गए है और आप नॉन वेजिटेरिअन है तो वहा पर आप सी फ़ूड का जमकर स्वाद ले सकते हैं। साथ ही साथ आप गोवा के होटल में फिश करी चावल और स्माल शेक्स को टेस्ट भी कर सकते हैं। ये सभी फ़ूड गोवा के काफी प्रसिद्ध फ़ूड माने जाते है। आप चाहे तो गोवा में माउथवॉटर झींगे, सियर फिश, सार्डिन जैसे समुद्री भोजन का मजा भी ले सकते हैं। लेकिन अगर आप मेरी तरह वेजिटेरिअन है तो फिर आपको वहा पर पनीर, राजमा, छोले, कढ़ी चावल, रोटी, पूड़ी नान, और साउथ इंडियन फ़ूड से काम चलाना पड़ेगा।

4. गोवा में बेस्ट न्यू इयर पार्टी के लिए नाइट क्लब का ले मजा

न्यू ईयर पर गोवा जाने से पहले सबसे पहले लोग वहा के बेस्ट नाइट क्लब को सर्च करते है। ताकि वह वहा के शानदार म्यूजिक पर अपने फ्रेंडस लोगो के साथ डांस कर। और कॉकटेल पार्टी का भी मजा ले सके। गोवा में ऐसे आपको कई क्लब देखने को मिल जाएंगे जो न्यू ईयर के दौरान शानदार पार्टी की व्यवस्था करते है। जिसमे बेस्ट फ़ूड से लेकर ड्रिंक तक का भी ध्यान रखा जाता है। इसीलिए काफी लोग गोवा जाने से पहले ही अपनी न्यू ईयर पार्टी की टिकट ऑनलाइन बुक कर देते है। ताकि वह भी एक बेस्ट क्लब का हिस्सा बन सके। अगर आप भी गोवा न्यू ईयर पार्टी 2022 में क्लब का हिस्सा बनना चाहते हैं। तो अपना टिकट पहले से ही बुकिंग करवा दें।

5. गोवा बीच पर उगते या छुपते सूर्य को देखना हो सकता है बेहद खास

अगर आपने इस बार नए साल पर गोवा की यात्रा करने जा रहे हैं फिर चाहे आप बच्चे, जवान भूढ़े कुछ भी हो। गोवा के बिच पर रंगीन आकाश आपको लुभा सकता है। इस सुहावने पल को आप सुबह उगते हुए सूर्य को देख सकते है या फिर शाम को चिपटे हुए सूर्य को देख सकते है। यकीं मानिये जब आप गोवा बिच की जमीन पर खड़े होकर जगमगाता हुआ आकाश देखेंगे तो वह पल आपकी जिंदगी का सबसे यादगार पल होगा।

6. गोवा न्यू ईयर ट्रिप पर लें समुद्री जीवन का मजा

देखिये गोवा एक ऐसी जगह है जहा पर घूमने के लिए बहुत सारे प्लेसेस है और आप न्यू ईयर 2022 को सेलिब्रेट करने के साथ-साथ समुद्र तटों की यात्रा भी कर सकते हैं। जहा पर आप पैराग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग, काईट सर्फिंग, जेटस्की बंपर राइड, बनाना राइड्स, स्नोर्केलिंग, पैरासेलिंग और कयाकिंग जैसी एक्टिविटीज करके मजा ले सकते हैं। आप चाहे तो वहा पर पानी के जहाज पर भी घूमने का मजा ले सकते हैं।

7. गोवा न्यू ईयर पार्टी के लिए शानदार जगह हिलटॉप

वैसे तो गोवा में न्यू ईयर पार्टी के लिए बहुत सारे पर्यटन स्थल है। लेकिन गोवा में एक जगह इतनी शानदार है। जो न्यू ईयर की पार्टी के लिए सबसे ज्यादा फेमस है। नए साल के दौरान यहां पर पब्लिक की इतनी ज्यादा भीड़ हो जाती है। फुल डीजे बीट्स के साथ यहां पर पर्यटक पूरा डांस मौज मस्ती करते है। और पुराने साल को टाटा कर देते है। यह पार्टी पुरे 24 घंटे तक चलती है। जिसमे देश के महशूर कलाकार अपनी कलाकारी बिखेरते है। और लोगो की पार्टी को यादगार बनाते है।

8. गोवा में न्यू इयर सेलिब्रेट करने के लिए कैसीनो और क्रूज का पूरा मजा ले (Best New Year Party in Goa)

नए साल पर आप गोवा घूमने गए और वहा की वेगास यात्रा का अगर आपने मजा नहीं लिया। तो समझलेना आपकी यात्रा अधूरी रह गयी है। गोवा कैसीनो के लिए भी भारत में बहुत ज्यादा फेमस है। अगर आप जुआ खेलना पसंद करते है तो न्यू ईयर के दौरान आप यहां के कैसिनो में जाकर जुआ खेल सकते हैं। आपको साफ़-साफ़ बतादे की गोवा में कुछ कैसिनो भारत सरकार के द्वारा वैलिड होते है तो व्ही कुछ कैसिनो अवैध रूप से चलते है।

9. न्यू ईयर 2022 की शाम को ऐसे बना सकते हैं खास (Best New Year Party in Goa)

न्यू ईयर 2022 पर अगर आप गोवा की यात्रा करने के लिए जा रहें हैं तो आप अपने नए साल की शुरुआत गोवा के कुछ महशूर पर्यटन स्थलों से कर सकते है। उसके बाद गोवा के निकटतम पर्यटन स्थलों में भी आप एन्जॉय कर सकते है जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक, शिवगिरि, और गोकर्ण आदि शामिल है। लेकिन गोवा के मुकाबले इन स्थानों पर न्यू ईयर की पार्टी काफी कम होती है। अगर आप शांति में रहना पसंद करते है या फिर आपको ज्यादा धूम धाम पसंद नहीं है तो आप अपना नया साल बड़े ही सुकून के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं।

10. गोवा पांच सितारा होटल में न्यू इयर पार्टी का मजा (Best New Year Party in Goa)

दोस्तों अगर आप गोवा न्यू ईयर पार्टी में एक बेहतर और फैंसी शाम चाहते हैं। तो आपको गोवा के पांच सितारा होटल्स जैसे ललित, मैरिएट, हयात आदि में न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करनी चाहिए। जहा पर आप विशेष लंच और डिनर का आनंद ले सकते हैं। यह उन लोगो के लिए है जिनको भीड़ भाड़ बिलकुल भी पसंद नहीं है या फिर वो हाई स्टेटस वाले लोग है उनके लिए गोवा के 5 स्टार होटल एक बेस्ट ऑप्शन हैं।

यह भी पढ़े – धनोल्टी में घूमने के प्रमुख पर्यटक स्थल

दोस्तों हम उम्मीद करते है कि आपको गोवा में बेस्ट न्यू इयर पार्टी (Best New Year Party in Goa) के बारे में पढ़कर अच्छा लगा होगा।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे तो हमारे फेसबुक पेज “PUBLIC GUIDE TIPS” को “LIKE” और “SHARE” जरुर करे।

धार्मिक और पर्यटक स्थलो की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे You Tube Channel PUBLIC GUIDE TIPS को जरुर “SUBSCRIBE” करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *