Premanand Ji Maharaj Net Worth : प्रेमानंद जी महाराज कितनी संपत्ति के मालिक हैं? पूरा सच जानकर आप भी हो जायँगे हैरान जानें उनका खुद का जवाब
Premanand Ji Maharaj Net Worth : श्री लाड़ली जी के सबसे बड़े भक्त परम पूजनीय श्री प्रेमानंद जी महाराज अपने सभी सेवको को धर्म के मार्ग पर चलकर राधा राधा नाम जपने की प्रेरणा देते है। और अपने सत्संग या एकांत वार्त्लाब में भक्तो के विचारो को सुनकर उनको सही मार्ग की राह दिखाते है। यही कारन है की आज के ज़माने में बूढ़े बुजर्गो के साथ साथ बच्चे और युवा भी उनसे लगतार जुड़ रहे है। और उनके बताये हुए मार्ग पर चल रहे है। लेकिन उनकी सभी प्रेरणा पर चलने के साथ साथ समाज में और कई तरह की चर्चाएं भी होती रहती हैं। खासकर उनकी संपत्ति को लेकर, जी हां आपने बिलकुल सही सुना है की परम पूजनीय श्री प्रेमानंद जी महाराज के पास कुल कितनी संपत्ति है? इस बात को लेकर खुद प्रेमानंद जी महाराज ने खुलकर जवाब दिया है।
स्थिति | विवरण |
---|
संपत्ति (अचल/चल) | कोई निजी संपत्ति नहीं: न जमीन, न मकान, न बैंक खाता, न वाहन |
राशन खर्च | लगभग ₹400–₹500 प्रतिदिन |
निवास | भक्त के फ्लैट में रहना, दैनिक आवश्यकताएं अनुयायी देखते हैं |
वाहन | ऑडी गाड़ी का प्रयोग — भक्तों/सेवकों की गाड़ी, निजी वाहन नहीं |
भौतिक संपत्ति पर दृष्टिकोण | पूर्णतः त्याग और गोद लेने आधारित जीवन शैली |
Table of Contents
क्या प्रेमानंद जी महाराज के पास कोई संपत्ति है?
प्रेमानंद जी महाराज के पास कोई निजी संपत्ति नहीं है। उन्होंने स्वयं यह स्पष्ट किया है कि उनके नाम पर न तो कोई बैंक खाता, न जमीन-जायदाद, न मकान, न ही वाहन है। वे साधु जीवन जीते हैं और उनकी रोज़मर्रा की ज़रूरतें (जैसे भोजन, रहने की जगह, बिजली-पानी का बिल) उनके भक्तों और अनुयायियों द्वारा पूरी की जाती हैं। कई बार उन्हें ब्लैक कलर की ऑडी कार में देखा गया है, लेकिन वह भी उनकी निजी गाड़ी नहीं, बल्कि भक्तों की होती है जिसका वे केवल यात्रा के लिए उपयोग करते हैं। अर्थात् उनके पास कोई निजी संपत्ति नहीं है, उनका जीवन पूरी तरह त्याग और साधना पर आधारित है।
- निजी सम्पत्ति → उनके पास कोई निजी सम्पत्ति नहीं है।
- जमीन–जायदाद / मकान → कुछ भी उनके नाम पर नहीं।
- बैंक खाता / धन → कोई खाता या जमा धन नहीं।
- वाहन → कोई निजी कार नहीं, भक्तों की गाड़ियाँ ही उपयोग करते हैं।
- निवास → वृंदावन और अन्य तीर्थस्थलों पर, भक्तों द्वारा उपलब्ध कराए गए स्थानों में रहते हैं।
- दैनिक खर्च → बहुत सीमित (लगभग ₹400–₹500 प्रतिदिन), जो भक्त ही उठाते हैं।
कहां रहते हैं प्रेमानंद जी महाराज?
प्रेमानंद जी महाराज का कोई स्थायी निवास या निजी घर नहीं है। वे एक साधारण साधु जीवन जीते हैं और आमतौर पर वृंदावन (उत्तर प्रदेश) में रहते हैं, जहाँ उनके प्रवचन और भक्ति सत्संग सबसे अधिक होते हैं। उनका कोई निजी आश्रम या संपत्ति नहीं है। वे अक्सर भक्तों द्वारा दिए गए फ्लैट जैसे निवास स्थान में ठहरते हैं। उनकी दिनचर्या और कार्यक्रमों के अनुसार, वे हर रोज फ्लैट से रात के 2 बजे परिकर्मा मार्ग से होते हुए श्री हित केलि कुंज आश्रम के लिए पैदल रवाना होते है। और सत्संग भजन, एकांत वारतलाब करने के बाद सुबह 9 बजे फिर श्री हित केलि कुंज आश्रम से फ्लैट के लिए रवाना होते है।
यह भी पढ़े:- इस जगह श्री राधा रानी ने श्री कृष्ण को पाने के लिए तप किया था
क्या प्रेमानंद जी महाराज के पास कार है?
दोस्तों आपको बतादे की परम पूज्य श्री प्रेमानंद जी महाराज के पास अपनी कोई निजी कार नहीं है।
उन्हें कई बार ब्लैक कलर की ऑडी जैसी लग्ज़री गाड़ियों में जाते देखा गया है, लेकिन वे कारें उनकी निजी नहीं होतीं है। वे उनके भक्तों या सेवकों की होती हैं। जिसमे प्रेमानंद जी महाराज सत्संग करके श्री हित केलि कुंज आश्रम से अपने भक्त के फ्लैट पर जाने के लिए रवाना होते है। एक साधारण साधु जीवन जीने के कारण उनके पास अपनी खुद की कोई कार या अपनी सम्पति नहीं है।
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको (Premanand Ji Maharaj Net Worth) प्रेमानंद जी महाराज ने संपत्ति और भौतिक सुख-सुविधाओं का पूर्ण त्याग किया है। वे न तो किसी निजी सम्पत्ति के मालिक हैं और न ही किसी तरह का धन रखते हैं। उनका संपूर्ण जीवन भक्ति, साधना और सेवा पर आधारित है, जहाँ उनकी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति भक्तों और अनुयायियों द्वारा की जाती है। दोस्तों आप हमारे इस आर्टिकल के बारे में क्या सोचते हैं। प्लीज हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आपके पास इस आर्टिकल के बारे में कोई और जानकारी है, तो आप हमें कमेंट या ईमेल कर सकते हैं। अगर आपकी दी गयी जानकारी हमे सही लगती है। तो हम आपकी उस दी गयी जानकारी को अपने इस आर्टिकल में जोड़ने का प्रयास करेंगे।
दोस्तों हम उम्मीद करते है कि आपको (Premanand Ji Maharaj Net Worth) प्रेमानंद जी महाराज कि संपत्ति के बारे में पढ़कर आनंद आया होगा।
यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आये तो हमारे फेसबुक पेज “PUBLIC GUIDE TIPS” को “LIKE” और “SHARE” जरुर करे।
धार्मिक और पर्यटक स्थलो की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे You Tube Channel PUBLIC GUIDE TIPS को जरुर “SUBSCRIBE” करे।
अगर आप हमे अपना कोई सुझाव देना चाहते है या यात्रा संबधित आपका कोई प्रश्न हो तो नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।