Shimla Tourist Places in Hindi: शिमला हिमाचल की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। चाहे आपको शॉपिंग करनी हो या बर्फ़ीली पहाड़ियों का मज़ा उठाना हो या ट्रैकिंग जैसे एडवेंचर का आनंद लेना हो आप यहाँ हर चीज़ कर सकते हैं। शिमला मॉल रोड, टॉय ट्रेन, रिज व बर्फ़ीली पहाड़ के लिए जाने जाते हैं। अपनी प्राकृतिक  सुंदरता व शांत वातावरण के कारण भी पर्यटकों के बीच काफ़ी चर्चा में रहता है।

तो चलिए ले चलते हैं आपको शिमला की हसीन वादियों में और बताते हैं कि Shimla Tourist Places in Hindi में कहाँ कहाँ छुपी है शिमला की असली खूबसूरती।

शिमला की 10 मशहूर जगहें जहाँ जरूर घूमने जाये 

1. मॉल रोड (Mall Road Shimla)

मॉल रोड शिमला की काफ़ी प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यहाँ आपको कई दुकानें, कैफ़े, रेस्टोरेंट देखने को मिलेंगे। अगर आपको शॉपिंग करना पसंद है तो यह जगह बिल्कुल आपके लिए बनी है। यहाँ आपको काफ़ी भीड़ मिलेगी। इसके अलावा मॉल रोड शिमला के केंद्र में स्तिथ है और यहाँ पर कई क्लब, बैंक, दुकाने भी स्तिथ है। यहाँ जाने के लिए कोई एंट्री फीस नहीं है। यह सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक हर दिन खुला रहता है।

 2. क्राइस्ट चर्च (Christ Church Shimla)

क्राइस्ट चर्च शिमला की काफ़ी खूबसूरत जगह है। यह चर्च 1857 में बनाया गया था। यहाँ की ग्लास खिड़कियां, क्लॉक टावर और फ्रे़स्कोर्स यहाँ का मुख्य आकर्षण है। अगर आप क्राइस्ट चर्च जा रहें है तो यहाँ थोड़ा अंधेरा होने के बाद जायें आपको और खूबसूरत दृश्य देखने को मिलेंगे। यह चर्च सुबह के 8 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता है। आप यहाँ पर आराम से एक घंटा व्यतीत कर सकते हैं। और यहाँ जाने की कोई एंट्री फ़ीस नहीं है।

3. अर्की किले (Akri Fort)

अगर आपको इतिहास पढ़ना पसंद है तो आप यहाँ जाकर शिमला व अर्की किला के इतिहास के बारे में पढ़ सकते हैं। यह जगह कांगड़ा चित्रों के लिए मशहूर है। और यह चित्र इस किले की शोभा बढ़ाते हैं। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि यह किला लगभग 200 साल पुराना है पर आज भी उतनी ही खूबसूरत लगती है। अगर आप शिमला आ रहें है तो इस जगह को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

4. शिमला राज्य संग्रहालय (Shimla State Museum)

शिमला राज्य संग्रहालय शिमला का काफ़ी मशहूर संग्रालय व पुस्तकालय है। इसे 1974 मैं बनाया गया था। इसका निर्माण सांस्कृतिक समृद्धि को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया था। यह जगह आपको शिमला के अतीत के बारे में बताएगा। यहाँ आपको कई मूर्तियाँ, पेंटिंग, हस्तशिल्प और सिक्के देखने को मिलेंगे। यह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। पर सोमवार बंद रहता है। यहाँ की एंट्री फीस भारतीयों के लिए 10 रुपये और विदेशियों के लिए 50 रुपये हैं।

5. कुफरी शिमला (Kufri Shimla)

यह हिल स्टेशन शिमला से 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जगह एडवेंचर लवर्स व प्रकृति प्रेमियों के लिए बनी है। यहाँ के नज़रें देखकर आप मदहोश हो जाएंगे। इस जगह की सबसे अछि बात यह है कि यहाँ आपको पर्यटकों की ज़्यादा भीड़ नहीं मिलेगी। अगर आप शिमला जा रहें हैं तो यहाँ जरूर जायें। कुफरी सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक हर दिन खुला रहता है। यहाँ बच्चों के लिए 5 रुपये और बड़ो के लिए 10 रुपये की एंट्री फीस है।

6. दारा घाटी (Daranghati Shimla)

शिमला से 150 किलोमीटर की दूरी पर दारा घाटी अभयारण्य है। यह जगह 167.40 किलोमीटर तक फैली हुआ है। अगर आप शिमला जा रहें है तो यहाँ जरूर जायें। यह शिमला के महत्वपूर्ण आकर्षणों में से एक है। यहाँ आपको कई वन्य जीव देखने को मिलेंगे। यहाँ आपको कस्तूरी हिरण, गोराल, कोयल व आदि जंगली जानवर देखने को मिलेंगे। यहाँ जाने का उचित समय मई से नवंबर है। यह 9 से 5 बजे तक  खुला रहता है। यहाँ जाने की कोई एंट्री फीस नहीं है। यहाँ घूमने के लिये आपको कम से कम 2 से 3 घंटे लगेंगे।

 7.  जाखू हिल टेम्पल (Jakhu Temple Shimla) 

जाखू हिल टेम्पल शिमला की सबसे ऊंची चोटी में से एक है। यहाँ पर हनुमान जी का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यहाँ आपको कई मनोहर दृश्य देखने को मिलेंगे। यहाँ की चढ़ाई खड़ी है इसलिए यहाँ पहुँचने का रास्ता थोड़ा मुश्किल है। परंतु यहाँ पहुँचने के बाद जो आनंद आपको महसूस होगा उसकी तुलना नहीं की जा सकती।

8. चाडविक फॉल्स (Chadwick Falls Shimla)

अगर आप शिमला घूमने आयें हैं तो चाडविक फॉल्स जरूर जायें। यह मॉनसून के समय और भी खूबसूरत लगते हैं। घनी झाड़ियों के बीच से निकलता यह झरना बेहद खूबसूरत दिखता है।

9. ग्रीन वैली (Green Velley Shimla)

ग्रीन वैली शिमला से कुफरी जाने वाले रस्ते में पड़ती है यहां के ऊचे निचे पहाड़ चारो तरफ हरे भरे पेड़ से ढके हुए है यह जगह फोटग्राफी के लिए काफी फेमस है सभी टूरिस्ट यहां पर रुख कर भरपूर आनंद लेते है।

10. काली बारी मंदिर (Kali Bari Mandir Shimla)

काली बारी मंदिर मॉल रोड के पास में ही स्थित है जिसका निर्माण 1845 सन में किया गया था यह मंदिर देवी श्यामला को समर्पित है ऐसा बताया जाता है की श्यामला देवी के नाम पर ही शिमला का नाम रखा गया था। नवरात्रो और दीपावली पर यहां श्रद्धालयो की काफी भीड़ लगती है।

शिमला घूमने जाने का सही समय (Best time to visit Shimla in Hindi)

शिमला का मौसम पूरे साल ही अच्छा होता है। मार्च से जून व नवंबर से फरवरी यहाँ जाने का अच्छा समय है। अगर आपको बर्फ़ बारी का अनुभव करना है तो नवंबर से फरवरी के बीच जाना पसंद करें।

शिमला कैसे पहुँचे (How to reach Shimla in Hindi)

शिमला अद्भुत आकर्षणों से भरा एक शहर है। आप शिमला की यात्रा वायु, सड़क या ट्रैन के माध्यम द्वारा कर सकते हैं।

  • सड़क माध्यम (By Road) – शिमला चंडीगढ़ से 117 किलोमीटर , मनाली से 260 किलोमीटर और दिल्ली से 343 किलोमीटर दूर है। शिमला आने के लिए रोड ट्रांसपोर्ट रोड कारपोरेशन व निजी बसें चलती हैं।
  • ट्रेन माध्यम (By Train) – शिमला का एक छोटा सा रेलवे स्टेशन है जो इस शहर के केंद्र से लगभग 1 किलोमीटर दूर है।
  • वायु माध्यम (By Air) – जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा शिमला से लगभग 23 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ पहुँचने के बाद आप टैक्सी या बस सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
  • निजी वाहन (persional Vehicle) – आप शिमला अपनी खूद की गाड़ी से भी जा सकते हैं जो आमतौर पर 6 से 7 घंटे लेती है।

शिमला से मनाली की दुरी (Distance between Shimla to Manali)

  • शिमला से मनाली की दुरी 236 km की है जिसमे लगभग 7 घंटे का समय लगता है अगर आप शिमला से मनाली जाने का प्रोग्राम बना रहे है तो वह भी एक सबसे अच्छा तरीका है
  • यह भी पढ़े: मनाली में घूमने के 10 प्रमुख स्थान

शिमला एक मशहूर पर्यटन स्थल है जहाँ हर साल दुनिया भर से लोग आते हैं। आप यहाँ अपने परिवार, दोस्तों या हनीमून ट्रिप के लिए भी आ सकते हैं। शिमला में आपको दाल, शोरबा, चावल, सब्जियाँ, ब्रेड आराम से मिल जाएगी। आपको यहाँ माँसाहारी भोजन भी खाने को मिलेगा। अगर आपको शिमला में छुट्टियाँ बितानी है तो आपको यहाँ कम बजट होटल से लेकर लग्ज़री होटल मिल जायेंगे। तो बिना समय व्यर्थ करे अगली छुट्टीयों में शिमला जरूर जायें। हम उम्मीद करते है कि आपको Shimla Tourist Places in Hindi के बारे में पढ़कर अच्छा लगा होगा।

धार्मिक और पर्यटक स्थलो की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे You Tube Channel PUBLIC GUIDE TIPS को जरुर “SUBSCRIBE” करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *