महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई, जिसे सपनो की महानगरी भी कहा जाता है. अक्सर यहां पर लोग हर रोज अपने सपनो को पूरा करने के लिए आते है. और हिंदी फिल्म जगत की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते है. कियोकि मुंबई शहर को हिंदी फिल्म जगत की दुनिया भी कहा जाता है.पहले इसे बम्बई और बॉम्बे के नाम से भी जाना जाता था, मुंबई देश की एक फाइनेंसियल कैपिटल है. और यहा पर पहुंचना काफी आसान है. इस आर्टिकल में हम आपको 10 Tourist Places in Mumbai in Hindi के बारे में बताने वाले है।

10 Tourist Places in Mumbai in Hindi

1. Gateway of India in Hindi (गेट वे ऑफ़ इंडिया)

मुंबई के दक्षिण समुद्री तट पर स्थित गेटवे ऑफ़ इंडिया वर्ष 1924 में निर्मित अर्थात 20 वीं शताब्दी के दौरान बनाया गया एक ऐतिहासिक स्मारक है। यह जगह दुनिया भर से घूमने आये पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है गेटवे ऑफ इंडिया को मुंबई का ताजमहल भी कहा जाता है। स्मारक के निर्माण के लिए भारत सरकार द्वारा लगभग 21 लाख रूपये की धनराशि नगद प्रदान की गयी थी और अगर हम आज के समय की बात करे तो यह जगह कई फोटोग्राफरों, विक्रेताओं और खाद्य विक्रेताओं को व्यवसाय भी प्रदान करती है ये जगह हमेशा से ही पर्यटकों की भीड़ से भरी रहती है देश के प्रमुख बंदरगाहों के लिए यह स्मारक एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करता है।

2. Elephanta Caves in Hindi (एलीफेंटा की गुफाएँ)

एलीफेंटा गुफाएं प्रयटकों के लिए एक महत्वपूर्ण आकर्सन का केंद्र है जो की मुंबई शहर के गेटवे ऑफ़ इंडिया से लगभग 12 km दूर घारपुरी द्वीप पर स्थित हैं।एलीफेंटा गुफाएं अपनी कलात्मक कलाओ के कारण काफी प्रसिद्ध है। 60,000 वर्ग फीट के क्षेत्र में फैली एलीफेंटा में कुल 7 गुफाएँ हैं। जो की दो अलग अलग वर्गो में बटी हुई है जिसमे से 5 गुफाये हिन्दू धर्म को और 2 गुफाये बोध धर्म को समर्पित है

यहां की जो मुख्य गुफा है उसमे 26 स्तंभ हैं, जिसमें भगवान् शिव को कई रूपों में दर्शाया गया हैं। पहाड़ो को काटकर बनाई गई ये हिन्दू धर्म के अनेक देवी देवताओं की मूर्तियाँ दक्षिण भारतीय मूर्तिकला से प्रेरित होती है। पहले गुफा का ऐतिहासिक नाम घारपुरी था यहाँ पर बने पत्थर के हाथी के कारण एलिफेंटा नाम पुर्तगालियों द्वारा दिया गया था हैं। अपने ऐतिहासिक महत्व के कारण इन गुफाओं को 1987 में यूनेस्को द्धारा विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल किया गया था।

3. Haji Ali Dargah in Hindi (हाजी अली दरगाह)

मुंबई के वर्ली तट से कम से कम 500 गज दूर अरब सागर के बिच एक छोटे से टापू पर स्थित 4500 वर्ग मीटर क्षेत्र फल में फैली यह अद्भुद और चमत्कारी हाजी अली दरगाह विशव के उन चुनिंदा धार्मिक स्थलों में से एक है जहा पर सभी धर्म के लोग एक साथ आपसी प्रेम और भाई चारे से धागा बांदकर अपनी मंनत मांगते है

सन 1431 में इस दरगाह को सय्यद पीर हाजी अली शाह बुखारी की स्मृति में बनवाया गया था हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के अनुसार उज़्बेकिस्तान के बुखारा प्रान्त से पूरी दुनिया का भ्रमण करते हुए हाजी अली भारत में पहुंचे थे।

बाबा हाजी अली शाह बुखारी की यह दरगाह हमेशा से ही रहस्य के घेरे में घिरी रही है अब सवाल यह उठता है की समुद्र में आने वाले तूफान और ज्वारो से उठने वाली विशाल लहरें आसानी से किसी भी भवन को तहस नहस कर सकती है लेकिन आज तक यह तूफान और लहरें इस दरगाह का बाल भी बाक़ा क्यों नहीं कर पायी है इस रहस्य को और भी गहरा बनाता है

दरगाह तक जाने वाला सीमेंट का मात्र एक (पूल) रास्ता | जो समुद्र में ज्वार आने के समय पूर्ण रूप से डूब जाता है और दरगाह को बंद करना पड़ता है लेकिन हैरान करने वाली बात तो यह है की ज्वार में उठी पानी की इतनी उची लेहरो की एक बूंद भी दरगाह के अंदर नहीं जाती है हर सुबह सूर्यदये से पहले दरगाह के रास्ते से पानी निचे उतर जाता है लेकिन जैसे ही रात्रि का समय होने वाला होता है तो पूरा रास्ता पानी में डूब जाता है इसीलिए दरगाह को हर रोज सुबह से शाम तक ही खोला जाता है शुक्रवार के दिन यहा पर मुसाफिरों की काफी मात्रा में भीड़ रहती है।

4. Shri Siddhi Vinayak Ganapati Mandir in Hindi (श्री सिद्धिविनायक मंदिर)

मुंबई शहर के प्रभादेवी में स्थिस्त सिद्धिविनायक मंदिर भगवान श्री गणेश को समर्पित है यह मंदिर भारत के सभी प्रमुख गणेश मंदिरो में से एक है दुनिया भर में काफी प्रचलित है ये मंदिर जिसकी वजह से देश-विदेश से हर धर्म के लोग श्री गणेश के दर्शन करने के लिए यहां पर आते हैं। इस मंदिर में भगवान गणेश की एक मूर्ति स्थापित है जिसके पीछे एक बहुत प्रचलित कहानी है। इस मंदिर को सिद्धिविनायक इसलिए कहा जाता है

क्योंकि इस मंदिर में गणपति बप्पा की मूर्ति की सूड दाई ओर मुड़ी हुई हैं और सिद्धि पीठ से जुड़ी है। इस मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को भगवान श्री गणेश के ऊपर अटूट विश्वास होता है उनका ऐसा मानना है कि भगवान उनकी हर मनोकामना पूरी करेंगे। यह मंदिर मुंबई के सबसे धनी मंदिरों में से एक है, वैसे तो यहा पर प्रतिदिन भक्तो की भीड़ लगी रहती हैं। लेकिन मंगलवार के दिन यहां पर भक्तो की भीड़ बहुत भारी संख्या में लगती है ऐसा भी माना जाता है कि इस मंदिर में श्री गणेश भगवान की जो प्रतिमा है वो स्वयंभू है।

5. Essel World in Hindi (एस्सेल वर्ल्ड थीम पार्क)

एस्सेल वर्ल्ड भारत का सबसे बड़ा मनोरंजन थीम पार्क है जो महाराष्ट्र के मुंबई शहर के गोराई बिच के समीप स्थित है अंतरराष्ट्रीय पैटर्न पर बनाया गया एस्सेल पार्क देश भर के कई आगंतुकों को आकर्षित करता है इस पार्क की शुरुआत 1989 में जी ग्रुप के मालिक सुभाष चंद्रा के द्वारा की गयी थी।

यहां पर सभी आयु वर्ग के लोगों के लिये राईड्स और गतिविधियाँ उपलब्ध हैं एस्सेल वर्ल्ड प्रतिवर्ष लगभग 20 लाख पर्यटकों का स्वागत कर रहा है जिसमे बच्चों की संख्या सबसे अधिक होती है यहां पर बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सभी पर्यटक आते है।और यहीं पर 1999 में वॉटर किंगडम की शुरुआत की गयी थी।

6. Global Vipassana Pagoda in Hindi (ग्लोबल विपश्यना पैगोडा)

मुंबई के बोरीवली गोराई बिच के पास स्थित एक विपस्सना का ध्यान केंद्र है जो की गौतम बुद्ध के विचारों और ज्ञान का प्रसार कर रहा है। यह विश्व का सबसे बड़ा ध्यान केंद्र है. जो की मुंबई के 10 Tourist Places in Mumbai in Hindi में शामिल है 8 फ़रवरी 2009 में भारत की तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पैगोडा का उद्घाटन किया था ग्लोबल विपश्यना पैगोडा को बनने में लगभग आठ साल लगे। इसके निर्माण की योजना 1997 में शुरू हुई, प्राथमिक संरचना पर वास्तविक काम 2000 में शुरू हुआ और 2008 तक समाप्त हो गया। हालांकि, पैगोडा परिसर आज भी निर्माणाधीन है भविष्य में इसे जल्दी ही पूरा करने की उम्मीद है। ।

यंगून, म्यांमार में श्वेदागोन पैगोडा के बाद , ग्लोबल विपश्यना पैगोडा असली सोने में ढंके हुए हैं और म्यांमार द्वारा दान किए गए एक सजावटी छाता के साथ सबसे ऊपर है। म्यांमार में संरचना के लिए लकड़ी के मुख्य दरवाजे भी हाथ से बनाए गए थे, जबकि मुख्य निर्माण की सामग्री राजस्थान से लाई गई बलुआ पत्थर की थी। पैगोडा का निर्माण प्राचीन भारतीय और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन मिश्रण है, जो इसे एक हजार साल तक चलने के लिए तैयार करता है।

7. Film City Mumbai in Hindi (फ़िल्म सिटी मुम्बई)

मुम्बई की फ़िल्म सिटी जिसको दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी के नाम से जाना जाता है दादा साहेब फाल्के जिन्होंने 21 अप्रैल 1913 में भारत की सबसे पहली फिल्म “राजा हरिश्चंद्र” का निर्माण किया था फिल्म नगरी को मुंबई की जादुई नगरी भी कहा जाता है फ़िल्म सिटी देखने के लिए सैकड़ो लोग रोजाना यहां पर आते है। मुम्बई शहर के गोरेगांव पूर्व में स्थित फिल्म सिटी हमारे देश के 138 करोड़ लोगों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। फ़िल्म सिटी में बहुत सारी बॉलीवुड फिल्मों या धारावाहिकों की शूटिंग चलती रहती है। ऐसा भी हो सकता है की जिस दिन आप यहां पर घूमने आये और आपको लाइव शूटिंग देखने को मिल जाए।

8. Kanheri Caves in Hindi (कन्हेरी गुफा)

मुंबई शहर के बोरीवली उत्तर में स्थित कन्हेरी गुफा मुंबई के प्रशिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है जो की संजय गाँधी राष्ट्रीय उद्यान के परिसर में ही स्थित हैं कन्हेरी शब्द का अर्थ होता है कृष्णगिरी जो की काला पर्वत से निकला है। ये गुफाएं बौद्ध कला को दर्शाती हैं जो की समुद्रतल से लगभग 1500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है इन स्तंभों के ऊपर नर-नारी की काफी मूर्तियों के चित्रण को दर्शया गया है इसलिए इसकी गणना पश्चिमी भारत के बौद्ध दरी मंदिरों में की जाती है कन्हेरी गुफा मुख्य उद्यान से 6 km और बोरीवली स्टेशन से 7 km दूर हैं।

9. Juhu Beach, Juhu Chow patty in Hindi (जुहू बीच)

जुहू बीच मुम्बई का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल और प्रसिद्ध तट है. यहां पर समुद्र से उठती लहरें और सुबह का उगता और शाम का ढलता सूरज का दृश्य जुहू बीच को प्रसिद्ध बनाती हैं। यहा पर प्रयटकों की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है. मुंबई से लगभग 30 km की दुरी पर स्थित जुहू बीच प्रयटकों की पहली पसंद है. जहा पर लोग घूमने के साथ साथ यहा की प्रशिद्ध पाव भाजी, भेल पूरी का भी लुप्त उठाते है. शनिवार और रविवार वाले दिन यहा पर प्रयटकों की काफी भीड़ रहती है।

10. Marine Drive in Hindi (मरीन ड्राइव)

मुंबई पर्यटन स्थल की सबसे खूबसूरत जगह मरीन ड्राइव बहुत ही खास है यहा से समुद्र की लेहरो की तट रेखा काफी शानदार दिखाई देती है मुंबई में ऐसे बहुत कम स्थान है जहा से ऐसा दृश्य दिखाई देता है.मरीन ड्राइव को रानी का हार भी कहते है. चर्च गेट स्टेशन से कुछ ही दुरी पर स्थित मरीन ड्राइव, यहा पर सभी प्रकार के लोग घूमने के लिए आते है और रात के समय तो यहां भीड़ ही हो जाती है. मरीन ड्राइव में कपल्स की संख्या काफी ज्यादा देखने को मिलती है।

दोस्तों हम उम्मीद करते है कि आपको 10 Tourist Places in Mumbai in Hindi के बारे में पढ़कर आनंद आया होगा।

यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आये तो हमारे फेसबुक पेज “PUBLIC GUIDE TIPS” को “LIKE” और “SHARE” जरुर करे।

धार्मिक और पर्यटक स्थलो की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे You Tube Channel PUBLIC GUIDE TIPS को जरुर “SUBSCRIBE” करे।

अगर आप हमे अपना कोई सुझाव देना चाहते है या यात्रा संबधित आपका कोई प्रश्न हो तो नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

अगर आप मुंबई शहर के बारे में पूरी जानकारी चाहते है तो नीचे दिए गए “Link” पर “Click” करे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *