Chaitra Navratri 2023 Date | चैत्र नवरात्रि में जानें अष्टमी-नवमी मुहूर्त शुभ ? माँ दुर्गा की भक्ति का पर्व चैत्र नवरात्रि इस वर्ष 22 मार्च 2023 से 30 मार्च 2023 तक बड़े ही सौजन्य से मनाया जायेगा, हिन्दू ज्योतिष गणना के अनुसार इस आर्टिकल में आप जानेंगे चैत्र नवरात्रि का शुभ मुहूर्त, चैत्र नवरात्रि में अष्टमी और नवमी की शुभ तिथि, और माँ दुर्गा के इन नो दिनों में आपको क्या-क्या करना चाहिए.

Chaitra Navratri 2023 Date (चैत्र नवरात्रि 2023 डेट)

Chaitra Navratri 2023 Date: हिन्दू ज्योतिष गणना के अनुसार इस वर्ष माँ दुर्गा देवी की भक्ति का पर्व चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से 30 मार्च 2023 तक मनाया जायेगा. इन नो दिनों माँ दुर्गा देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है. माँ दुर्गा देवी को तेज, शक्ति और सामर्थ्‍य की प्रतीक माना जाता हैं. हिन्दू धार्मिक मान्यता अनुसार ऐसा माना जाता है की जो भी भक्त अपनी सच्ची श्रद्धा से इन 9 दिनों में माँ दुर्गा देवी की पूजा आराधना करता है. वो भक्त सुख, शक्ति, तेज, बल, आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि करता है. चैत्र नवरात्रि के इस पावन शुभ अवसर पर साक्षात माँ दुर्गा देवी अपने भक्तों के कष्ट दूर करने और शत्रुओं का विनाश करने के लिए पृथ्वी पर आती हैं. वैसे तो चैत्र नवरात्रि के ये नौ दिन भक्तो के लिए बहुत ही खास होते हैं लेकिन अष्टमी और नवमी का दिन कुछ विशेष महत्व रखता है. तो भक्तो आइए अब जानते हैं इस साल चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी की शुभ तारिक, मुहूर्त और विषेशकर इन दो दिनों में आपको क्या-क्या करना चाहिए.

Chaitra Navratri 2023 Ghatsthapana Muhurat (चैत्र नवरात्रि 2023 घटस्थापना मुहूर्त)

चैत्र नवरात्रि में सबसे पहले दिन माँ दुर्गा देवी की प्रतिमा के पास में घटस्थापना की जाती है तबपश्चात माँ दुर्गा देवी की पूजा की जाती है

कलश स्थापना मुहूर्त – सुबह 06:29 – सुबह 07:39 (22 मार्च 2023)

Chaitra Navratri 2023 Ashtami डेट (चैत्र नवरात्रि 2023 अष्टमी कब)

चैत्र नवरात्रि के इस पावन शुभ अवसर पर इस बार 29 मार्च 2023 को अष्टमी मनाई जाएगी इस दिन माँ दुर्गा के रूप महागौरी माता की पूजा की जाती है. चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 28 मार्च 2023 शाम 07.02 PM मिनट से शुरू तथा 29 मार्च 2023 को रात 09.07 PM मिनट समापन होगी. दुर्गा अष्टमी का व्रत 29 मार्च 2023 को रखा जाएगा.

शोभन योग – 28 मार्च, रात 11.36 – 29 मार्च, प्रात: 12.13
रवि योग – 29 मार्च, रात 08.07 – 30 मार्च, सुबह 06.14

Chaitra Navratri Ashtami Pooja (चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर क्या करें)

चैत्र नवरात्रि के अष्टमी वाले दिन घरों में कुल देवी की पूजा आराधना की जाती है. इस दिन माँ दुर्गा को एक लाल रंग की चुनरी जरूर पहनाये कियोकि ऐसा करने से भक्तो को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है. और साथ में धुप, दीप, पुष्प, नारियल, जो, तिल, चढ़ाकर माँ दुर्गा देवी की आराधना करे. संभव हो तो किसी भी सुहागिन को सुहाग की सामग्री भेंट करें.

Chaitra Navratri Navami Date (चैत्र नवरात्रि 2023 नवमी कब)

चैत्र नवरात्रि के इस पावन शुभ अवसर पर इस बार 30 मार्च 2023 को नवमी मनाई जाएगी इस दिन माँ दुर्गा के रूप सिद्धिदात्री माता की पूजा की जाती है. चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 29 मार्च 2023 को रात 09.07 PM से शुरू तथा 29 मार्च 2023 को रात को रात 11.30 PM मिनट पर समापन होगी.

गुरु पुष्य योग – 30 मार्च 2023, 10.59 – 31 मार्च 2023, सुबह 06.13
अमृत सिद्धि योग – 30 मार्च 2023, 10.59 – 31 मार्च 2023, सुबह 06.13
सर्वार्थ सिद्धि योग – पूरे दिन
रवि योग – पूरे दिन

Chaitra Navratri Navami Puja (चैत्र नवरात्रि की नवमी पर क्या करें)

नवरात्रि इस शुभ अवसर पर कुछ भक्त प्रथम दिन से माँ दुर्गा देवी के 9 व्रत रखते है और मान्यता अनुसार अष्टमी या नवमी वाले दिन सबसे पहले तो माँ दुर्गा देवी की पूजा आराधना करते है.फिर नारियल भेट करते है. तथा अपने घरों में यज्ञ और हवन भी करते है.और फिर कन्या पूजन करते यानी की 9 वर्ष से छोटी 9 कन्याओं को अपने घर बुलाकर उपहार में कुछ न कुछ देकर कन्याओं से आशीर्वाद लेते है. हिन्दू पुराण के अनुसार ऐसी मान्यता है कि कन्याउन्हें भोजन कराते है. माँ दुर्गा के नो रूपों के रूप में इन कन्याओं को पूजा जाता है तथा भोग लगाने के बाद उन्हें पूजन के बिना देवी दुर्गा के 9 दिन की पूजा अधूरी मानी जाती है.

Chaitra Navratri 2023 Tithi (चैत्र नवरात्रि 2023 तिथि)

चैत्र नवरात्रि का पहला दिन (22 मार्च 2023) – मां शैलपुत्री की पूजा, घटस्थापना
चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन (23 मार्च 2023) – मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन (24 मार्च 2023) – मां चंद्रघण्टा की पूजा
चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन (25 मार्च 2023) – मां कुष्माण्डा की पूजा
चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन (26 मार्च 2023) – मां स्कंदमाता की पूजा
चैत्र नवरात्रि का छठा दिन (27 मार्च 2023) – मां कात्यायनी की पूजा
चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन (28 मार्च 2023) – मां कालरात्री की पूजा
चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन (29 मार्च 2023) – मां महागौरी की पूजा दुर्गा अष्टमी
चैत्र नवरात्रि का नवां दिन (30 मार्च 2023) – मां सिद्धीदात्री की पूजा, दुर्गा नवमी

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि कब से शुरू हो रहे हैं? ये आप जरूर Note करले ।

यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आये तो हमारे Facebook Page PUBLIC GUIDE TIPS को “LIKE” और “SHARE” जरुर करे।

धार्मिक और पर्यटक स्थलो की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे You Tube Channel PUBLIC GUIDE TIPS को जरुर SUBSCRIBE करे।

अगर आप हमे अपना कोई सुझाव देना चाहते है या यात्रा संबधित आपका कोई प्रश्न हो तो नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

दोस्तों अगर आप हरिद्वार, ऋषिकेश और उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के धार्मिक और पर्यटक स्थलो के बारे में पूरी जानकारी जानना चाहते है। तो नीचे दिए गए Link पर Click करे।

1. मनसा देवी मंदिर हरिद्वार – Mansa Devi Temple Haridwar

2. चंडी देवी मंदिर हरिद्वार – Chandi Devi Temple Haridwar

3. माया देवी मंदिर हरिद्वार – Maya Devi Temple Haridwar

4. दक्ष मंदिर हरिद्वार – Daksha Temple Haridwar

4. हरिद्वार के टॉप टूरिस्ट स्पॉट्स – Top tourist spots of Haridwar

5. नीलकंठ महादेव मंदिर – Neelkanth Mahadev Temple Rishikesh

6. त्रिवेणी घात ऋषिकेश – Triveni Ghaat Rishikesh

7. लक्ष्मण झूला ऋषिकेश – Lakshman Jhula Rishikesh

8. राम झूला ऋषिकेश – Ram Jhula Rishikesh

9. वीरभद्र मंदिर ऋषिकेश – Veerbhadra Temple Rishikesh

10. झिलमिल गुफा ऋषिकेश – Jhilmil Gufa Rishikesh

11. शिवपुरी ऋषिकेश – Shivpuri Rishikesh

12. यमनोत्री धाम मंदिर – Yamnotri Dham Temple

13. गंगोत्री धाम मंदिर – Gangotri Dham Temple

14. केदारनाथ धाम मंदिर – Kedarnath Dham Temple

15. बद्रीनाथ धाम मंदिर – Badrinath Dham Temple

15. गोमुख यात्रा – Gomukh Yatra

16. भरत मंदिर ऋषिकेश – Bharat Mandir Rishikesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *