Best Hill stations in Uttarakhand in Hindi : उत्तराखंड भारत के सबसे खूबसूरत राज्यो में से एक हैं। जिसको देवताओं की भूमि यानी देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। उत्तराखंड राज्य अपने धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेमस है। हिमालय पर्वतो कि गोद में बसे यहां के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पयर्टको को अपनी और बेहद आकर्षित करते है। क्योंकि यहां की प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढके पहाड़, पहाड़ो के बिच में बहते झरने, नदिया, झीले, और घने जंगलों वाली पहाड़ियाँ सभी पर्यटकों के मन को मोह लेती है। उत्तराखंड के हिल स्टेशन में घूमने आये पर्यटक यहां की खूबसूरत झीलों में नौका से सवारी करते है पहाड़ो की बर्फीली ढलानों पर स्कीइंग, ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, ऐसी बहुत सारी एक्टिविटीज करते है। यही वजह है की उत्तराखंड में हर साल घूमने आये लाखों पर्यटक आकर्षित होते है।

Best Hill Stations in Uttarakhand in Hindi

अगर इस बार आप भी अपने फ्रेंड्स या अपनी फॅमिली के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान कर रहे है या फिर अपने लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे है। तो उत्तराखंड राज्य के हिल स्टेशन (Best Hill stations in Uttarakhand in Hindi) आप सभी के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इस लेख में आप उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन के बारे जानने वाले है। जहा पर पर्यटक सबसे ज्यादा घूमना पसंद करते है। इसीलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Table of Contents

Famous Hill Station of Uttarakhand in Hindi (उत्तराखंड के फेमस हिल स्टेशन)

1. (नैनीताल हिल स्टेशन)

नैनीताल उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत हिल सटेशनो (Best Hill Stations in Uttarakhand) में से एक है। जहा की प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ़ीली वादिया, ऊँचे-ऊँचे पहाड़, ठंडी-ठंडी हवा, झरने, नदी झीलें और हरियाली, नैनीताल की खूबसूरती में और चार चाँद लगा देती है। नैनीताल उत्तराखंड राज्य का सबसे लोकप्रिय और पर्यटकों के मन को मोह लेने वाला पर्यटक स्थल है। ऐसा माना जाता है कि नैनीताल में एक समय पर 60 से ज़्यादा अधिक झीलें थी। जो की आज भी अपनी झील के लिए सबसे ज्यादा प्रशिद्ध है। तो अगर आप भी अपनी फैमिली, फ्रेंड्स के साथ घूमने का प्लान बना रहे है या खासकर अपने लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे है तो उसके लिए नैनीताल एक बेस्ट ऑप्शन है।

Nainital Hill Station in Hindi

नैनीताल के प्रमुख पर्यटक स्थल

  • नैनी झील
  • राज भवन
  • स्नो व्यू पॉइंट
  • गर्नी हाउस
  • नैना देवी मंदिर
  • मॉल रोड
  • गोविंद बल्लभ पंत चिड़ियाघर
  • हिमालयन बॉटनिकल गार्डन
  • इको केव गार्डन

नैनीताल हिल स्टेशन पर करने के लिए बेस्ट एक्टिविटीज

  • नैनीताल झील में नौका विहार
  • गोल्फिंग
  • केबल चार राइड
  • स्केटिंग
  • तिब्बतन मार्किट से खरीददारी

नैनीताल हिल स्टेशन पर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

  • नैनीताल घूमने के लिए मार्च से जून व नवंबर से फरवरी का महीना सबसे अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़े – नैनीताल के 8 मुख्य पर्यटन स्थल

2. Auli Hill Station in Hindi (औली हिल स्टेशन)

“औली” उत्तराखंड राज्य में स्थित सबसे पसंदीदा हिल स्टेशनो (Best Hill stations in Uttarakhand) में से एक है। वहा की प्राकृतिक सुंदरता, देवदार के पेड़, सेब के बाग, और बर्फ से ढकी चोटिया पर्यटकों को अपनी और बेहद आकर्षित करती है। औली समुद्र तल से लगभग 2850 mtr की ऊंचाई पर स्थित है । और बद्रीनाथ धाम के नजदीक है वहा से आप हिमालय के मनोरम दृश्य को देख सकते है। औली स्पोर्ट एक्टिविटी करने के लिए बहुत ही ज्यादा फेमस प्लेस है। सर्दियों के मौसम में आप वहा पर ट्रैकिंग, स्कीइंग, जंपिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी बहुत सारी एक्टिविटीज भी कर सकते है। अगर आपने उत्तराखंड हिल स्टेशन घूमने के लिए औली को चुना है तो यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।

Auli Hill Station in Hindi

औली हिल स्टेशन के प्रमुख पर्यटक स्थल

  • कुवारी बुग्याल
  • गुरसों बुग्याल
  • त्रिशूल पीक
  • नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान
  • नंदप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • चिनाब झील
  • जोशीमठ

औली हिल स्टेशन पर करने के लिए बेस्ट एक्टिविटीज

  • स्कीइंग
  • रोपवे राइड
  • कैम्पिंग
  • ट्रेकिंग

औली हिल स्टेशन पर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अगर आप अपनी फैमिली या फिर अपने लाइफ पार्टनर के साथ औली घूमने का प्लान बना रहे है तो नवम्बर से मार्च का समय औली घूमने के लिए सबसे बढ़िया है।

यह भी पढ़े – सर्दियों में लें हनीमून का मजा

3. Mussoorie Hill Station in Hindi (मसूरी हिल स्टेशन)

उत्तराखंड राज्य में जब भी पर्यटक हिल स्टेशन घूमने के लिए आते है। तो सबसे पहले मसूरी की तरफ अपना रुख करते है। देहरादून से लगभग 40 km की दुरी पर स्थित मसूरी को पहाड़ो की रानी “क्वीन ऑफ हिल्स” (The Queen Of Hills) भी कहा जाता है। न्यू मैरिड कपल्स के लिए यह एक पसंद दीदा हिल स्टेशन है। क्योंकि यहां की प्राकृतिक सुंदरता, मॉल रोड, इसे और भी पॉपुलर रोमांटिक बना देती है। मसूरी में आकर आपको कैम्पटी फॉल, गन लेक और मसूरी लेक जैसी कई खूबसूरत जगह घूमने को मिल जायगी। जहा पर आप अपनी फैमिली यहां फिर अपने लाइफ पार्टनर के साथ फुल एन्जॉय कर सकते है। यही वजह है की मसूरी को उत्तराखंड के सबसे बेस्ट हिल स्टेशन (Best Hill stations in Uttarakhand) में गिना गया है। अगर आपने उत्तराखंड में हिल स्टेशन घूमने के लिए मसूरी को चुना है। तो वो एक बेस्ट ऑप्शन है।

Mussoorie Tourism in Hindi | मसूरी पर्यटन स्थल 2 दिन घूमने की ट्रिप ऐसे करें प्लान

मसूरी हिल स्टेशन के प्रमुख पर्यटक स्थल

  • मॉल रोड
  • केम्पटी फॉल्स
  • तिब्बती बौद्ध मंदिर
  • कैमल्स बैक रोड
  • लाल टिब्बा
  • हाथीपांव
  • जॉर्ज एवरेस्ट हाउस
  • क्राइस्ट चर्च
  • कंपनी बाग

मसूरी हिल स्टेशन पर करने के लिए बेस्ट एक्टिविटीज

  • स्कीइंग
  • रोपवे राइड
  • कैम्पिंग
  • ट्रेकिंग

मसूरी हिल स्टेशन पर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अगर आप अपनी फैमिली या फिर अपने लाइफ पार्टनर के साथ मसूरी हिल स्टेशन घूमने का प्लान बना रहे है।तो सितंबर से जून तक का समय सबसे अच्छा है। क्योंकि यहां पर गर्मी नहीं होती है। लेकिन वही अगर आप स्नोफॉल का मजा लेना चाहते है तो जनवरी से फरवरी तक का महीना सबसे अच्छा है।

यह भी पढ़े – मसूरी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह

4. Ranikhet Hill Station in Hindi (रानीखेत हिल स्टेशन)

रानीखेत उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध हिल्स स्टेशनों (Best Hill Stations in Uttarakhand) में से एक है। जहा की प्राकृतिक सुंदरता, हरे भरे पेड़, नदिया झील, बर्फ से ढकी हिमालय पर्वत की चोटिया पर्यटकों को घूमने और न्यू मैरिड कपल्स के हनीमून के लिए एक फेमस हिल स्टेशन है। इसीलिए हर साल लाखो पर्यटक रानी खेत को अपना डेस्टिनशन चुनते है। यहां की शांत जलवायु, और झरनो से बहता पानी उनके दिमाग को तरोताजा कर देती है। अगर आप भी उत्तराखंड के किसी हिल्स स्टेशन पर फैमली वेकेशन या फिर हनीमून मनाने के लिए सोच रहे है। तो रानीखेत सबसे अच्छी जगहों में से एक है। रानीखेत में पर्यटकों के लिए ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, और गोल्फिंग जैसी बहुत सारी एक्टिविटीज करने के लिए मिल जाएगी। जो आपके लिए एक रोमांटिक यादगार बना देगी।

Best Hill Stations in Uttarakhand in Hindi | उत्तराखंड के प्रमुख हिल्स स्टेशन

रानीखेत हिल स्टेशन के प्रमुख पर्यटक स्थल

  • चौबटिया बाग
  • द्वाराहाट
  • झूला देवी मंदिर
  • मनकामेश्वर मंदिर
  • मनीला
  • कालिका

रानीखेत हिल स्टेशन पर करने के लिए बेस्ट एक्टिविटीज

  • पैराग्लाइडिंग
  • गोल्फिंग
  • फिशिंग
  • फोटोग्राफी

रानीखेत हिल स्टेशन पर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

  • रानीखेत हिल स्टेशन पर घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च के मध्य का समय सबसे अच्छा होता है। लेकिन अगर आप सर्दियों में स्नोफॉल का मजा लेना चाहते है। तो फिर जनवरी से फरवरी के मध्य का समय अच्छा है।

यह भी पढ़े – भारत के 10 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन

5. Dhanaulti Hill Station in Hindi (धनोल्टी हिल स्टेशन)

उत्तराखंड राज्य में जब भी हिल सटेशन (Best Hill Stations in Uttarakhand) पर घूमने की बात सामने आती है तो धनोल्टी का नाम सबसे पहले आता है। जो की उत्तराखंड का एक छोटा सा शहर है। मसूरी से धनोल्टी लगभग 62 km दूर और समुद्र तल से 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। धनोल्टी में सर्दियों के समय पर्यटको की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।यहां पर गिरी भर्फबारी पर्यटकों के आकर्सन केंद्र है। ज्यादा तर यहां पर गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड, फ्रेंडस, फैमिली वाले घूमने आते है। यहां फिर न्यू मैरिड कपल्स अपने हनीमून के लिए यहां पर आना पसंद करते है। दिल्ली, हरियाणा, और उत्तरप्रदेश के पर्यटकों की तो यहां लाइन ही लग जाती है। कियोकि गर्म स्थान वाली जगह से आये हुए पर्यटक यहां पर काफी ठंडा महसूस करते है धनोल्टी अपने मंदिरों, चट्टानों और एडवेंचर से जाना जाता है।

Dhanaulti Hill Station in Hindi

धनोल्टी हिल स्टेशन के प्रमुख पर्यटक स्थल

  • इको पार्क
  • सुरकंडा देवी मन्दिर
  • धनोल्टी एडवेंचर पार्क

धनोल्टी हिल स्टेशन पर करने के लिए बेस्ट एक्टिविटीज

  • कैम्पिंग
  • ट्रेकिंग
  • स्कीइंग
  • रैपलिंग
  • वैली क्रॉसिंग
  • जिप स्विंग
  • स्काई वॉक
  • स्काई ब्रिज
  • जिप लाइन
  • फोटोग्राफी

धनोल्टी हिल स्टेशन पर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

देखिये अगर आप धनोल्टी हिल स्टेशन पर स्नोफॉल के समय घूमने के लिए जाते है। तो आपके लिए सबसे अच्छा होगा। क्योंकि यह डेस्टिनेशन सिर्फ बर्फ़बारी और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के लिए ही जाना जाता है। अगर आप सर्दियों में स्नोफॉल का मजा लेना चाहते है। तो फिर दिसंबर से फरवरी के मध्य का समय अच्छा है।

यह भी पढ़े – धनोल्टी में घूमने के प्रमुख पर्यटक स्थल

दोस्तों हम उम्मीद करते है कि आपको उत्तराखंड के प्रमुख हिल्स स्टेशन (Best Hill Stations in Uttarakhand) के बारे में पढ़कर अच्छा लगा होगा।

यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आये तो हमारे फेसबुक पेज “PUBLIC GUIDE TIPS” को “LIKE” और “SHARE” जरुर करे।

धार्मिक और पर्यटक स्थलो की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे You Tube Channel PUBLIC GUIDE TIPS को जरुर “SUBSCRIBE” करे।

अगर आप हमे अपना कोई सुझाव देना चाहते है या यात्रा संबधित आपका कोई प्रश्न हो तो नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *