Diwali 2021: हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि 4 नवंबर 2021 दिन गुरुवार को है। इस दिन दिवाली का पर्व मनाया जाएगा और इसी दिन भगवान श्री गणेश और लक्ष्मी जी के पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। तो आईये आज के इस लेख में हम जानते हैं दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त और पूजा करने की सही विधि।

Diwali Muhurat 2021 (दिवाली मुहूर्त 2021)

हिन्दू धर्म में वैसे तो काफी त्योहारों को विशेष माना गया है। लेकिन जब भी दिवाली पर्व की बात आती है तो बाजारों में एक महीने पहले ही इस त्यौहार की रौनक बड़े जोर शोर से शुरू हो जाती है। दिवाली आने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए है। जिसके चलते अब सभी घरों में तेयारिया शुरू हो चुकी है। माँ लक्ष्मी को समर्पित इस पर्व को कार्तिक मास का प्रमुख पर्व माना गया है। क्योकि इस दिन लक्ष्मी जी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। हिन्दू पुराणों में ऐसा कहा गया है की जो भक्त अपनी सच्ची श्रद्धा से लक्ष्मी जी की पूजा पुरे विधि विधान के साथ करता है। तो उसके जीवन में सुख-शांति समृद्धि और धन की प्राप्त होती है।

Diwali Pujan 2021 दिवाली पूजन का विशेष महत्व

दिवाली पर्व पर लक्ष्मी जी के पूजन को बहुत ही विशेष माना गया है। इस दिन पुरे विधि विधान से लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करने वाले को जीवन में सुख समृद्धि और धन धान्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी जी को वैभव की देवी माना गया है। जो सभी की आर्थिक परेशानियों को दूर करती है। ऐसी मान्यता है की दिवाली की रात में शुभ मुहूर्त के दौरान पूजा अर्चना करने से लक्ष्मी जी की विशेष कृपा मिलती है। जिससे व्यक्ति के जीवन में पूर्ण संपन्नता आती है। और उसको अपने सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसीलिए सभी लोग दिवाली वाली रात को पूजा के सही समय का इंतजार करते है।

यह भी पढ़े :- वैष्णो देवी यात्रा करने से पहले रखना होगा इन बातो का ध्यान

Diwali 2021 Date (दिवाली तिथि 2021)

हिंदू कैंलेडर के अनुसार दिवाली का त्यौहार हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार कार्तिक मास की अमावस्या 4 नवंबर 2021 दिन गुरूवार को है। और इस दिन चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होगा. तो 4 नवंबर 2021 को दिवाली का पर्व मनाया जायेगा।

Diwali 2021 Shubh Muhurat (दिवाली 2021, शुभ मुहूर्त)

दिवाली पर्व के पूजन का जो शुभ मुहूर्त 4 नवंबर 2021, दिन गुरुवार, को इस समय अनुसार होगा।
अमावस्या प्रारम्भ: अमावस्या 4 नवंबर 2021 को प्रात: 06:03 बजे से प्रारम्भ होगी।
अमावस्या समापन: अमावस्या 5 नवंबर 2021 को प्रात: 02:44 बजे तक समापन होगी।

Lakshmi Puja 2021 Date (लक्ष्मी पूजन मुहूर्त)

इस साल दिवाली पर्व में लक्ष्मी पूजन का जो शुभ मुहूर्त है वो 4 नवंबर 2021, दिन गुरुवार, शाम 06:09pm से रात्रि 08:20pm यानी की ये पूजा करने की सही अवधि लगभग 2 घंटे तक रहेगी।

प्रदोष काल: 05:34pm से 08:10pm तक।
वृषभ काल: 06:10pm से 08:06pm तक।

दिवाली के इस पर्व को धनतेरस से लेकर भाईदूज तक पुरे पांच दिनो तक बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। और लक्ष्मी जी के साथ-साथ भगवान श्री गणेश, धनवंतरि, कुबेर, यमराज, गोवर्धन, राम लक्ष्मण सीता सहित कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। और उस दिन सभी लोग अपने घरो में अच्छे से साफ़ सफाई करके घर को दुल्हन की तरह सजाते है फिर बाद में सभी के घरो में अनेक प्रकार के शुद्ध पकवान और मिष्ठान बनाए जाते हैं। और सरसो के तेल से मिट्टी के दीये जलाकर घरों को रोशन किया जाता है।

धार्मिक और पर्यटक स्थलो की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे You Tube Channel PUBLIC GUIDE TIPS को जरुर Subscribe करे। और हमारे Facebook Page “PUBLIC GUIDE TIPS” को “LIKE” और “SHARE” जरुर करे।

आप Mata Vaishno Devi Yatra 2021 New Guidelines की वीडियो भी देख सकते है जिसमे हमने पूरी यात्रा को विस्तार से समझाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *