Mata Vaishno Devi Yatra 2021 New Guidelines:- जय माता दी, सबसे पहले आप सभी भक्तो को माता रानी के शारदीय नवरात्री की हार्दिक शुभ कामनाये, अगर आप अक्टूबर के महीने में माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आ रहे है, तो आपको कुछ बातो का विशेष ध्यान रखना होगा। ताकि आपको यात्रा पर किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। साथ ही साथ जो भक्त हवाई यात्रा करके जम्मू आते है। तो उन सभी भक्तो के लिए एक बहुत अच्छी खबर है।
माता वैष्णो देवी की यात्रा से जुडी इन सभी जानकारी को जानने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। और अगर आप नवरात्री स्पेशल में माता वैष्णो देवी यात्रा देखना चाहते है। तो आप हमारे Public Guide Tips Youtube Channel को Subscribe जरूर करे।

Mata Vaishno Devi Yatra 2021 (माता वैष्णो देवी की यात्रा कैसे करे)

जम्मू के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी के भवन में वैसे तो पुरे साल ही भक्तो का ताता लगा रहता है लेकिन जब माता रानी के नवरात्री की बात आती है तो माता के भवन में पैर भी रखने की जगह नहीं मिल पाती। आप सभी भक्तो को पता है की 7 अक्टूबर 2021 से 15 अक्टूबर 2021 तक माता रानी के शारदीय नवरात्री चलेंगे। जिसमे पुरे देश से श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी। जिसको ध्यान में रखते हुए श्राइन बोर्ड ने पूरी तेयारिया की हुई है। कियोकि कोरोना काल के चलते वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा में कुछ नियमो का पालन करना बहुत जरुरी होगा। तभी आपको यात्रा पर जाने की अनुमति मिलेगी। तो आईये जानते है उन नियमो जिनका पालन आपको करना होगा।

Covid-19 RTPCR Report/Double Vaccine Complete (कोरोना टेस्ट या दोनों वैक्सीन की रिपोर्ट)

आप सभी भक्तो को बता देना चाहता हु की माता रानी की तीर्थ यात्रा पर आने से पहले आपको अपने साथ Corona Test की RTPCR Negative Report लानी होगी, जो की 24 घंटो से ज्यादा पुरानी न हो कियोंकि 24 घंटो से ज्यादा पुरानी रिपोर्ट मान्य नहीं होगी। फिर भी कुछ भक्त ऐसे भी होते है जो काफी दूर से आ रहे है। और उनकी रिपोर्ट 24 घंटे से ज्यादा पुरानी हो जाती है, तो उनका Corona Test कटरा में दोबारा होगा। रिपोर्ट मिलने के बाद ही भक्तो को यात्रा पर जाने दिया जायेगा। नवरात्री के चलते भक्तो की ज्यादा भीड़ होने की वजह से आपका काफी समय लग सकता है। वही जिन भक्तो ने अभी तक एक भी वैक्सीन नहीं लगवाई या फिर एक वैक्सीन लगवाई है। उनको भी अपने साथ RTPCR Negative Report लानी होगी। और जिन भक्तो ने 15 दिन पहले अपनी दोनों वैक्सीन लगवाली है तो उनको किसी भी प्रकार की कोई Report नहीं चाहिए, बस उनको अपने साथ दोनों वैक्सीन वाला Certificate लाना होगा।

Mata Vaishno Devi Yatra Parchi (माता वैष्णो देवी यात्रा पर्ची)

कोरोना टेस्ट की RTPCR रिपोर्ट या डबल वैक्सीन का सर्टिफिकेट दिखाने के बाद भक्तो को सबसे पहले अपनी यात्रा पर्ची बनवानी होगी। आप चाहे तो कटरा के किसी भी यात्रा काउंटर से बनवा सकते है। या फिर श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी निकाल सकते है। ये दोनों प्रोसेस होने के बाद ही भक्तो को यात्रा पर जाने दिया जायेगा।

Mata Vaishno Devi Navratri Decoration 2021 (माता वैष्णो देवी नवरात्री सजावट)

माता वैष्णो देवी के भवन की देख रेख श्राइन बोर्ड की तरफ से की जाती है। जो की एक बहुत बड़ी ट्रस्ट है हर साल नवरात्री के समय माता रानी की पूरी यात्रा के रास्ते और माता के भवन को बहुत अच्छे से सजाया जाता है। जिसका पूरा भार ML नाम की एक कंपनी के ऊपर रहता है। जिसमे श्राइन बोर्ड लाखो करोड़ो रूपये खर्च करता है। जिसमे हर तरह के फूल पत्ते कलर फुल लाइटस और फाइबर के गेट्स का बहुत ज्यादा उपुओग किया जाता है। अगर आप भी नवरात्री के समय माता रानी की यात्रा पर आ रहे है तो आपको यहा पर स्वर्ग देखने को मिलेगा।

Jammu Airport to Vaishno Devi 2021 (प्लेन से जम्मू आने वाले भक्तो को राहत)

जो भी भक्त हवाई यात्रा करके जम्मू एयरपोर्ट तक आते है। और उसके बाद कटरा से अपनी यात्रा शुरू करते है। तो उन सभी भक्तो के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। दरहसल कटरा के सबसे नजदीकी वाला जम्मू एयरपोर्ट है। जी की कटरा से लगभग 45 km दूर है इस एयरपोर्ट पर आने के लिए भक्तो को काफी दिक्क़ते हो रही थी। कियोकि जो प्लेन की कैपेसिटी थी उसको कोरोना की वजह से काफी कम रखा जा रहा था। यानी के 100% लोगो के साथ में प्लेन लैंड नहीं कर रहा था। जिसकी वजह से प्लेन की टिकट भी काफी महंगी हो गयी थी।

जिस कारन प्लेन से आने भक्तो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था। लेकिन अब उनकी ये परेशानी बिलकुल दूर हो गयी है। जम्मू एयरपोर्ट पर अब जितने भी प्लेन लैंड करेंगे वो 100% लोगो के कैपेसिटी साथ ही लैंड करेंगे। जम्मू एयरपोर्ट भारतीय वायु सेना के अंतर्गत ही आता है। जिसने इसकी अनुमति देदी है जिसकी वजह से माता वैष्णो देवी की यात्रा पर प्लेन से आने वाले सभी भक्तो को राहत मिली है और टिकट का प्राइस भी काफी कम हुआ है।

नवरात्री के बाद यात्रा पर आने वाले भक्तो के लिए

अक्टूबर के महीने में जो भी भक्त नवरात्री के बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जा रहे है। तो आप सभी को बता देना चाहता हु की इस समय माता वैष्णो देवी के भवन पर काफी ज्यादा ठण्ड हो रही है। और आजकल आपको यहां पर बारिश का भी सामना करना पड़ सकता है। हलाकि बारिश होने की वजह से या फिर धुंध या मौसम खराब होने की वजह से उस समय हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद हो जाती है। जिससे की यात्रियों की सुरक्षा की जा सके ऐसे समय पर जब यात्री हेलीकॉप्टर की सेवाओं का उपयोग नहीं कर सकते।

तब वो बैटरी कार या फिर घोड़े खच्चर पालकी के माध्यम से माता रानी की यात्रा पर जा सकते है। वही श्राइन बोर्ड और प्रशाषन की तरफ से जाहिर किया गया की जो भी भक्त नवरात्री के समय या फिर नवरात्री के बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आएंगे तो उन सभी भक्तो को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना बहुत जरुरी होगा। जैसे मास्क, सेनेटाइजर, का उपयोग करने के साथ साथ सोशल डिस्टन्सिंग, का भी पालन करना बहुत जरुरी होगा।

यह भी पढ़े – माता वैष्णो देवी की यात्रा कैसे करे

दोस्तों हम उम्मीद करते है की आपको Mata Vaishno Devi Yatra 2021 New Guidelines के बारे में जानकर अच्छा लगा होगा।

धार्मिक और पर्यटक स्थलो की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे You Tube Channel PUBLIC GUIDE TIPS को जरुर Subscribe करे। और हमारे Facebook Page “PUBLIC GUIDE TIPS” को “LIKE” और “SHARE” जरुर करे।

आप Mata Vaishno Devi Yatra 2021 New Guidelines की वीडियो भी देख सकते है जिसमे हमने पूरी यात्रा को विस्तार से समझाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *