Shimla tourist places list in hindi शिमला के पर्यटन स्थल की सूची
शिमला को हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है। यही वजह है की यहां पर हर साल लाखो पर्यटक देश से ही नहीं बल्कि विदेशो से भी घूमने के लिए आते है। फिर चाहे उन्हें माल रोड या लक्कड़ बाजार से शॉपिंग करनी हो, या ट्रैकिंग जैसे एडवेंचर का आनंद उठाना हो, या फिर बर्फ़ीली पहाड़ियों में अपने खूबसूरत पलो को यादगार बनाना हो। क्योंकि शिमला अपनी प्राकृतिक सुंदरता व शांत वातावरण के कारण देश में ही नहीं विदेशो में भी महशूर है। अगर आप इस साल शिमला घूमने के लिए आ रहे है तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है। इसीलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े। तो चलिए चलते हैं शिमला की हसीन वादियों में और जानते है असली खूबसूरती के बारे में।

How to reach Shimla in Hindi (शिमला कैसे पहुंचे)

देखिये अगर आप शिमला घूमने के लिए आना चाहते है तो सबसे पहले बात करते है आपको शिमला पहुंचना कैसे है।

By Air (हवाईजहाज के द्वारा) – अगर आप फ्लाइट से शिमला तक आना चाहते है तो दिल्ली से आपको शिमला के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाएगी। शिमला के जबरहट्टी में एअरपोर्ट बना हुआ है। बाकी इसके नजदीक चंड़ीगढ़ एयरपोर्ट है।

By Train (ट्रैन के द्वारा)
अगर आप Train से Shimla तक आना चाहते है तो देश के बड़े-2 शहरों से Kalka तक आपको Direct Train मिल जाएगी। जिसमे AC, Non AC, Sleeper, ये सभी तरह के Tickets की Facility आपको मिल जाएगी। कालका पहुंचने के बाद आप चाहे तो वहा से Toy Train से डायरेक्ट शिमला तक आ सकते है। Toy Train में पहाड़ियों की वादियों में सफर करने का मजा ही कुछ और ही होता है।

By Road (रोड के द्वारा)
देखिये अगर आप बस से शिमला आना चाहते है तो दिल्ली से शिमला की दुरी 350 km और चंड़ीगढ़ से 118 km है जहा से आपको प्राइवेट और सरकारी बसें बहुत आराम से मिल जाएगी। आप चाहे तो चंड़ीगढ़ या कालका से शेयरिंग या फिर पर्सनल टैक्सी भी बुक कर सकते है। लेकिन टैक्सी वाला ऑप्शन थोड़ा महंगा पड़ता है।

Best time to visit Shimla in Hindi (शिमला घूमने जाने का सही समय)

वैसे तो शिमला का मौसम पूरे साल ही काफी अच्छा रहता है। लेकिन दिसंबर से फरवरी के बीच का समय घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि उस दौरान शिमला में बर्फ़बारी बहुत ज्यादा होती है जिस कारन वहा पर पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा होती है। वही अगर आप मार्च से जून के बिच में घूमने आते है तो वो भी समय अच्छा समय है। कियोंकि यहां पर किसी भी मौसम में गर्मी का अनुभव नहीं होता है।

Distance between Shimla to Manali in Hindi (शिमला से मनाली की दुरी)

शिमला से जो मनाली की दुरी है वो लगभग 236 km की है जिसमे लगभग 7 घंटे का समय आपको पहुंचने में लगेगा। अगर आप शिमला से मनाली जाने का प्रोग्राम बना रहे है। तो वह आपका सबसे अच्छा डिसीजन है। कियोंकि मनाली भी एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है ज्यादातर शिमला में घूमने आये पर्यटक बाद में मनाली की और रुख करते है।

यह भी पढ़े: मनाली में घूमने के 10 प्रमुख स्थान

शिमला एक मशहूर पर्यटन स्थल है जहाँ हर साल दुनिया भर से लोग आते हैं। आप यहाँ अपने परिवार, दोस्तों या हनीमून ट्रिप के लिए भी आ सकते हैं। शिमला में आपको दाल, शोरबा, चावल, सब्जियाँ, ब्रेड आराम से मिल जाएगी। आपको यहाँ माँसाहारी भोजन भी खाने को मिलेगा। अगर आपको शिमला में छुट्टियाँ बितानी है तो आपको यहाँ कम बजट होटल से लेकर लग्ज़री होटल मिल जायेंगे। तो बिना समय व्यर्थ करे अगली छुट्टीयों में शिमला जरूर जायें। हम उम्मीद करते है कि आपको Shimla Tourist Places List in Hindi के बारे में पढ़कर अच्छा लगा होगा।

धार्मिक और पर्यटक स्थलो की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे You Tube Channel PUBLIC GUIDE TIPS को जरुर “SUBSCRIBE” करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *