Beautiful Tourist Places in India in Hindi : भारत एक ऐसा देश है जो अपने खूबसूरत पर्यटक स्थलों के लिए पूरे विश्व भर में जाना जाता है। यहा की प्राकृतिक सुंदरता में शामिल खूबसूरत समुद्र, झीलें, नदिया, हरी-भरी घाटियां, पहाड़, मैदान, तट, विशाल रेगिस्तान, बर्फ की चोटियां, भारतीयो के ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों के लिए भी सुंदर आकर्षण का केंद्र रहे हैं। अगर इस बार आप भी अपनी फैमिली या फिर अपने दोस्तों के साथ भारत में घूमने के लिए किसी अच्छी और खूबसूरत जगह पर जाने का प्लान बना रहे है। तो यह लेख आपके लिए है। क्योंकि इस लेख में हमने भारत के सबसे सुन्दर पर्यटक स्थलों (Beautiful Tourist Places in India) के बारे में विस्तार से बताया है। जहा पर जाकर आप अपनी इस यात्रा को हमेशा के लिए यादगार बना सकते है। तो आइये जानते है भारत के खूबसूरत पर्यटक स्थलो के बारे में।

Table of Contents

Most Beautiful Tourist Places to Visit in India in Hindi (भारत में घूमने की सबसे अच्छी और खूबसूरत जगहें)

1. Himachal Pradesh Tourist Places in Hindi (हिमाचल प्रदेश पर्यटन स्थल)

हिमाचल प्रदेश भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारन भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थलो (Beautiful Tourist Places in India) में शामिल है। जिस कारन हर साल भारतीय पर्यटको के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए आते है और अपनी यात्रा को बेहद यादगार बनाते है। शिमला, कुल्लू, मनाली और धर्मशाला जैसे कई पर्यटन स्थल हिमाचल प्रदेश को बेहद खूबसूरत बनाते है। जिस वजह से यहां की धरती को स्वर्ग भी कहा जाता है।

अधिक जानकारी के लिए आपको बता दे की हिमाचल प्रदेश का अनुकूल वातावरण, रंगीन संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता, साहसिक खेल और दर्शनीय स्थलो के साथ-साथ ऐसे कई प्रकार के मेले समारोह और त्योहार बेहद खास हैं जो भारतीय और विदेशी पर्यटको के घूमने के लिए खूबसूरत जगहें में से एक है।

हिमाचल प्रदेश में घूमने की सबसे अच्छी जगहें

  • शिमला
  • कुफरी
  • कुल्लू
  • मनाली
  • धर्मशाला
  • ज्वाला देवी मंदिर
  • हिडिम्बा देवी मंदिर
  • मणिकरण
  • कसौली
  • डलहौजी
  • रोहतांग दर्रा
  • स्पीति घाटी
  • पालमपुर
  • बिलिंग
  • मशोबरा
  • शोजा
  • चितकुल

हिमाचल प्रदेश में घूमने का सबसे अच्छा समय

दखिये अगर आप हिमाचल प्रदेश में घूमने का प्लान बना रहे है तो गर्मियों के मौसम में मार्च से मई और सर्दियों के मौसम में दिसंबर से जनवरी के बिच का समय बिलकुल सही है।

यह भी पढ़े – सर्दियों में लें हनीमून का मजा

2. Uttarakhand Tourist Places in Hindi (उत्तराखंड पर्यटन स्थल)

उत्तराखंड भारत के सबसे खूबसूरत राज्यो में से एक हैं। जिसको देवताओं की भूमि देव नगरी यानी देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। उत्तराखंड राज्य अपने धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेमस है। हिमालय पर्वतो कि गोद में बसे यहां के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पयर्टको को अपनी और बेहद आकर्षित करते है। क्योंकि यहां की प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढके पहाड़, पहाड़ो के बिच में बहते झरने, नदिया, झीले, और घने जंगलों वाली पहाड़ियाँ सभी पर्यटकों के मन को मोह लेती है। यहां पर आकर आप पहाड़ो की बर्फीली ढलानों पर स्कीइंग, ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, ऐसी बहुत सारी एक्टिविटीज करते है।

अगर आप भी अपनी फैमली, दोस्तों या फिर अपने लाइफ पार्टनर के साथ घूमने के लिए भारत के खूबसूरत पर्यटक स्थल के बारे में सर्च कर रहे है। तो उत्तराखंड राज्य फैमली वेकेशन, हनीमून और फ्रेंड्स के साथ ट्रिप के लिए भारत का एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यही वजह है की उत्तराखंड राज्य भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों (Beautiful Tourist Places In India) में से एक है।

उत्तराखंड में घूमने की सबसे अच्छी जगहें

  • हरिद्वार
  • ऋषिकेश
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • औली
  • रानीखेत
  • धनोल्टी
  • मसूरी
  • यमुनोत्री
  • गंगोत्री
  • केदारनाथ
  • बद्रीनाथ
  • लैंसडाउन
  • उत्तरकाशी
  • फूलों की घाटी या वैली ऑफ फ्लावर्स
  • मुक्तेश्वर धाम
  • अल्मोड़ा हिल स्टेशन
  • जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
  • देवप्रयाग
  • पंचप्रयाग
  • तुंगनाथ
  • भीमताल
  • चोपता घाटी
  • चांईशील बुग्याल ट्रैकिंग
  • घांघरिया
  • बड़कोट
  • हरसिल घाटी
  • नौकुचियाताल हिल स्टेशन
  • मुनस्यारी हिल स्टेशन
  • गोपेश्वर

उत्तराखण्ड में घूमने का सबसे अच्छा समय

देखिये अगर आप भारत में उत्तराखण्ड देव भूमि घूमने के लिए जा रहे हैं। तो जून से लेकर अगस्त तक यानी मानसून के मौसम में यहां की यात्रा बिलकुल न करे। बाकि पुरे साल भर में आप कभी भी उत्तराखण्ड घूमने जा सकते हैं। खास कर पर्यटक यहां पर गर्मियों में आना पसंद करते हैं। और स्नोफॉल देखने के लिए पर्यटक जनवरी के महीने में सबसे ज्यादा आते है।

यह भी पढ़े – उत्तराखंड के प्रमुख हिल्स स्टेशन

3. Goa Tourist Places in Hindi (गोवा पर्यटन स्थल)

गोवा भारत के सबसे फेमस पर्यटन स्थलों (Beautiful Tourist Places in India) में से एक है। जहा पर आप समुद्र बीच, छोटे छोटे पहाड, पानी से बहते झरनो के साथ- साथ ऐसी बहुत सारी एक्टिविटीज़ कर सकते है। गोवा भारत की सबसे रोमांटिक हसींन और एग्जॉटिक वाली जगह है। जहा पर देसी विदेशी पर्यटक अपने लाइफ पार्टनर को हर तरह से खुश कर सकते है। गोवा में आपको बहुत सारे प्यार भरे सुंदर बीचेस मिल जायँगे जहा का मौसम बहुत ही हसींन और एक दम सुहाना रहता है। गोवा अपने बेशुमार व्यंजन, औपनिवेशिक वास्तुकला, रोमांचित कर देने वाली नाईटलाइफ, जीवंत पिस्सू बाजार, और स्वादिष्ट समुद्री भोजन के लिए जाना जाता है। यहां पर घूमने आये न्यू मैरिड कपल्स अपने लाइफ पार्टनर के साथ प्यार की डुबकी लगाते है। अगर आपकी अपनी फैमिली या फिर अपने दोस्तों के साथ भारत के किसी खूबसूरत पर्यटन स्थल पर घूमने का प्लान बना रहे है तो गोवा एक बेस्ट डेस्टिनेशन है।

गोवा में घूमने की सबसे अच्छी जगहें

  • कोलवा बीच
  • अंजुना बीच
  • बागा बीच
  • कैंडोलिम बीच
  • मंड्रेम बीच
  • अगोंडा बीच
  • मजोरदा बीच
  • मीरमार बीच
  • सिंक्वेरिम बीच
  • अरम्बोल बीच
  • बम्बोलिम बीच
  • कैवेलोसिम बीच
  • पलोलेम बीच
  • वेगेटर बीच
  • बेनौलिम बीच
  • तांबडी सुरला महादेव मंदिर
  • भगवान महावीर वन्यजीव अभयारण्य
  • अगुआडा किला
  • गोवा स्टेट म्यूजियम
  • लोटोलिम
  • बेसिलिका ऑफ बोम जीसस
  • सेंट एलेक्स चर्च
  • बोंडला वन्यजीव अभयारण्य
  • सेंट जेवियर चर्च
  • चापोरा का किला
  • शांतादुर्गा मंदिर
  • नेवल एविएशन म्यूजियम
  • दुधसागर वाटर फाल्स
  • रीस मैगोस फोर्ट

गोवा में घूमने का सबसे अच्छा समय

वैसे तो आप गोवा में कभी भी घूमने के लिए जा सकते है। लेकिन नवंबर से फरवरी तक के बिच का समय गोवा घूमने के लिए सबसे अच्छा समय होता है।

4. Lakshadweep Tourist Places in Hindi (लक्षद्वीप पर्यटन स्थल)

लक्षद्वीप भारत का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहा पर हर साल लाखो देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए आते है। भारत के पश्चिमी तट से लगभग 300 km दूर अरब सागर में स्थित यह द्वीप सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है। आपको बतादे की लक्षद्वीप में 36 आयलैंड बने हुए है। जिसमे से 10 आयलैंड पर जनजीवन है। 6 आयलैंड पर देशी और 2 आयलैंड पर विदेशी पर्यटकों को जाने की अनुमति दी गई हैं।

लक्षद्वीप में घूमने की सबसे अच्छी जगहें

  • कल्पेनी द्वीप
  • बांगरम द्वीप
  • अगत्ती आयलैंड
  • मिनिकॉय द्वीप
  • कदमत आयलैंड
  • मरीन संग्रहालय
  • कावारत्ती द्वीप
  • अमिन्दिवी द्वीप

लक्षद्वीप में घूमने का सबसे अच्छा समय

अगर आप भारत में लक्षद्वीप पर घूमने का प्लान बना रहे है। तो अक्टूबर से मई तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है।

5. Rajsthan Tourist Places in Hindi (राजस्थान पर्यटन स्थल)

भारत के सबसे बड़े राज्यों में शामिल राजस्थान एक ऐसा पर्यटन स्थल है। जिसको पुराने ज़माने के राजा महाराजायो की भूमि के रूप में जाना जाता है। भारत की संस्कृति कला को प्रदर्शित कर लाखो पर्यटकों को राजस्थान के पर्यटन स्थल अपनी तरफ आकर्षित करते है। आपको बतादे यहां के खूबसूरत महल, झील, मंदिरों, की वजह से ही राजस्थान भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थलो (Beautiful Tourist Places In India) में से एक है।

अगर आप भी अपनी फैमली, दोस्तों या फिर अपने लाइफ पार्टनर के साथ घूमने के लिए भारत के खूबसूरत पर्यटक स्थल के बारे में सर्च कर रहे है। तो राजस्थान राज्य ट्रिप के लिए भारत का एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

राजस्थान में घूमने की सबसे अच्छी जगहें

  • जयपुर
  • जोधपुर
  • अजमेर
  • माउंट आबू
  • जैसलमेर
  • बीकानेर
  • पुष्कर
  • चित्तौड़गढ़
  • कोटा
  • रणथंभौर किला
  • बाड़मेर
  • भरतपुर
  • अलवर
  • नवलगढ़
  • रणथंभौर नेशनल पार्क
  • सरिस्का टाइगर रिजर्व
  • भानगढ़ किला
  • झुंझुनू
  • करौली
  • आमेर का किला
  • सवाई माधोपुर
  • सालासर बालाजी मंदिर
  • नागौर
  • शेखावाटी
  • धौलपुर
  • खिमसर
  • मेहंदीपुर बालाजी मंदिर
  • पोखरण

राजस्थान में घूमने का सबसे अच्छा समय

देखिये राजस्थान में घूमने के लिए नवंबर से फरवरी तक महीना सबसे अच्छा माना जाता हैं। क्योंकि मार्च से अगस्त तक के महीने में शुरू होने वाली गर्मी पर्यटकों को बहुत ज्यादा परेशांन करती है।

दोस्तों हम उम्मीद करते है कि आपको उत्तराखंड के प्रमुख हिल्स स्टेशन (Beautiful Tourist Places in India) के बारे में पढ़कर अच्छा लगा होगा।

यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आये तो हमारे फेसबुक पेज “PUBLIC GUIDE TIPS” को “LIKE” और “SHARE” जरुर करे।

धार्मिक और पर्यटक स्थलो की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे You Tube Channel PUBLIC GUIDE TIPS को जरुर “SUBSCRIBE” करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *