Kainchi Dham Neem Karoli Baba Ashram:- उत्तराखंड राज्य में स्थित कैंची धाम नैनीताल से अल्मोडा वाले मार्ग पर नैनीताल से 17 Km दूर और भवाली से 9 Km दुरी पर स्थित है। यह धाम भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी बहुत प्रशिद्ध है। यही वजह है की नीम करोली बाबा महाराज के लाखो भक्त देश और विदेश से कैंची धाम दर्शन के लिए हर साल आते हैं। नीम करोली बाबा को कलयुग में हनुमान जी का अवतार माना जाता है। शिप्रा नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम आश्रम परिसर के अंदर भगवान हनुमान जी को समर्पित एक भव्य मंदिर बना हुआ है। और धाम परिसर में ही नीम करोली बाबा को समर्पित एक मंदिर और प्रार्थना कक्ष भी मौजूद है।

कैंची धाम आश्रम नीम करोली बाबा के प्रति श्रद्धालुओं में विशेष लगाव है। ऐसा माना जाता है की मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को नीम करोली बाबा की असीम आध्यात्मिकता की अनुभूति होती है। और भक्त खुद को नीम करोली बाबा के करीब पाते हैं। कैंची धाम की ऐसी मान्यता है कि नीम करोली बाबा से सभी भक्तो की मांगी गई मन्नत जल्दी ही पूरी होती है। उत्तर भारतीय शैली में कैंची धाम आश्रम की वास्तुकला है। इस धाम में हर साल 15 जून को बहुत बड़े मेले का आयोजन होता है। जिसमें देश- विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Neem Karoli Baba Biography In Hindi (नीम करोली बाबा का जीवन परिचय)

नीम करौली बाबा का वास्तविक नाम लक्ष्मी नारायण शर्मा था। जिनका जन्म संन 1900 शताब्दी में भारत के उतर प्रदेश राज्य के फिरोजाबाद जिले में स्थित एक अकबरपुर गांव में धनिवान ब्राह्मण परिवार में हुआ था। नीम करौली बाबा के पिताजी का नाम श्री दुर्गा प्रसाद शर्मा था। उनके माता पिता ने उनका विहाह मात्र 11 साल की उम्र में ही कर दिया था। उसके बाद नीम करोली बाबा ने घुमंतू साधु बनने के लिए अपना घर बार त्याग दिया था। परन्तु कुछ समय बाद माता पिता के अनुरोध करने पर वो वापस अपने घर लोट आये थे। उसके बाद वह दो बेटो और एक बेटी के पिता बने थे। नीम करोली बाबा को अनुयायी ‘महाराज-जी’ के नाम से भी जाना जाता है। नीम करोली बाबा कलयुग के देवता भगवान कहे जाने वाले श्री हनुमान जी के परम भक्त थे। इसीलिए उन्हें श्री हनुमान जी का रूप ही कहा जाता है।

 

Name (नाम) लक्ष्मी नारायण शर्मा
Other Names (अन्य नाम) नीम करोली बाबा, महाराज जी, कैची धाम बाबा जी,
लक्ष्मण दास, हांडी वाले बाबा, तिकोनिया वाले बाबा, तलईया बाबा
Date of Birth (जन्म तिथि) संन 1900 ई०
Birth Place (जन्म स्थान) गांव अकबरपुर, जिला फिरोजाबाद, राज्य उत्तर प्रदेश, देश भारत
Hometown (गृहनगर) गांव अकबरपुर, जिला फिरोजाबाद
Died (निधन) 11/09/1973 वृंदावन, राज्य उत्तर प्रदेश, देश भारत
Age (उम्र) 73 वर्ष
Famous (फेमस) अपने चमत्कारों के लिए
Kainchi Dham (कैंची धाम) नैनीताल, भवाली, राज्य उत्तराखंड
Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता) ज्ञात नहीं
Marital Status (वैवाहिक स्थिति) विवाहित
Religion (धर्म) हिन्दू
Caste (जाति) ब्राह्मण
Nationality (राष्ट्रीयता) भारतीय
Philosophy (दर्शन) भक्ति योग, सेवा
Teacher (गुरु) हनुमान जी
Disciple (शिष्य) राम दास, भगवान दास, जय उत्तर, कृष्ण दास,
राम रानी, सूर्य दास
 Influence People (प्रभावित लोग) मार्क जुकरबर्ग, स्टीव जॉब्स, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा,
लैरी पेज, जेफरी स्कोल, डैन कॉटके, जूलिया रॉबर्ट्स
Neem Karoli village (नीम करोली गाँव) जिला फर्रुखाबाद, राज्य उत्तर प्रदेश
Neem Karoli Railway Station (नीम करोली रेलवे स्टेशन) जिला फर्रुखाबाद, राज्य उत्तर प्रदेश
 Official Website (ऑफिशियल वेबसाइट) कोई नहीं

Neem Karoli Baba Family (नीम करोली बाबा का परिवार)

Father’s Name (पिता का नाम) श्री दुर्गा प्रसाद शर्मा
Mother’s Name (माता का नाम) ज्ञात नहीं
Wife’ Name (पत्नी का नाम) राम बेटी
Son’ Name (बेटे का नाम) धर्म नारायण शर्मा, अनेक सिंह शर्मा
Daughter’ Name (बेटी का नाम) गिरजा देवी

यह भी पढ़े :- हनुमान जी की सबसे ऊंची मूर्ति बनी है यहां आखिर क्या है रहस्य ?

दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको Kainchi Dham Neem Karoli Baba Ashram कैंची धाम नीम करोली बाबा के बारे में पूरी जानकारी दी है हम उम्मीद करते है की आपको हमारी दी गयी ये जानकारी जरूर पसंद आयी होगी।

धार्मिक और पर्यटक स्थलो की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे You Tube Channel PUBLIC GUIDE TIPS को जरुर “SUBSCRIBE” करे। साथ ही साथ आप हमे Facebook और Instagram पर भी Follow कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *