Dhanteras 2021: हिन्दू धर्म में धनतेरस एक ऐसा पर्व होता है जिस दिन सभी भक्तजन माँ लक्ष्मी को प्रसन्‍न करने के लिए अनेको प्रकार के उपाए करते है ताकि माँ लक्ष्मी की कृपा उनके ऊपर हमेशा के लिए बनी रहे। और पुराणों में इस दिन धन्वंतरि भगवान की पूजा का बहुत विशेष महत्व बतया गया है क्योंकि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान धन्वंतरि भगवान अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे इसीलिए धनतेरस का पर्व मनाया जाता है कहते है की ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अगर धनतेरस वाले दिन ये 5 चीज़े अपने घर में लायी जाए तो माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। तो आइए आज के इस लेख में हम आपको उन पांच चीज़ो के बारे में बताते है।

धनतेरस पर ख़रीदे ये 5 चीज़े घर में होगी धन वर्षा

धनतेरस (Dhanteras 2021) को लेकर बाजारों में अभी से रौनक बड़े जोर शोर से देखि जा रही है। कहते है की धनतेरस वाले दिन सोने चाँदी के आभूसन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन यह भी जरुरी नहीं की माँ लक्ष्मी केवल सोने और चाँदी से ही प्रसन्न होती है। क्योंकि हर एक व्यक्ति की आर्थिक परिस्थिति अलग अलग होती है आज हम आपको वो पांच ऐसी चीज़ बता रहे है। जिनको कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी से अपने घर ला सकता है।

1. कुम्भ कुम्भ: सबसे पहले तो आपको धनतेरस वाले दिन बाजार से कुम्भ कुम्भ खरीद कर लाना है। और बाद में माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करके उसको खुद भी लगाना है ऐसा करने से माँ लक्ष्मी अत्यंत प्रसन होती है। और उनकी विशेष कृपा मिलती है जिससे घर में सुख शांति और धन धान्य बना रहता है।

2. पद चिन्ह: दूसरा आपको बाजार से माता के पद चिन्ह खरीद कर लाने है। पद चिन्ह यानी जिस पर माता के पैर बने होते है। और अपने घर के मुख्य द्वार पर लगाने है। पुराणों में ऐसी मान्यता है की पद चिन्ह माँ लक्ष्मी को अपने घर में आमंत्रित करने के लिए लगाए जाते है। और इससे भी माँ लक्ष्मी बहुत ज्यादा प्रसन होती है।

3. चाँदी: तीसरा आपको बाजार से एक चाँदी का छोटा सा टुकड़ा या फिर चाँदी का एक सिक्का लाना है। इस बात का विशेष ध्यान रखे की चाँदी बिलकुल शुद्ध हो फिर उस सिक्के को लाकर अपने पूजा स्थान पर जहा माँ लक्ष्मी जी मूर्ति रखी हो उनके चरणों में अर्पित करे क्योकि चाँदी में माँ लक्ष्मी और शुक्र का वास होता है। और ये दोनों ही धन और लक्ज़री जीवन के कारक होते है। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है।

4. झाड़ू: चौथा आपको बाजार से झाड़ू खरीद कर लानी है। अगर झाड़ू की बात करे तो घर की झाड़ू में माँ लक्ष्मी का वास होता है। आपने अधिकतर देखा भी होगा लगभग सभी लोग उस दिन अपने घर झाड़ू खरीद कर लाते है। और धनतेरस वाले दिन उसकी पूजा करते है सुबह अगले दिन उस झाड़ू को घर में उपयोग करते है। झाड़ू को घर में सही तरीके से लगाना और बाद में उसको किस दिशा में रखना ये बहुत ही ज्यादा महत्व रखता है। अगर गलती से झाड़ू के ऊपर पैर लग जाता है तो उसको नुचकेरा जाता है।

5. साबुत धनिया: पांचवा आपको बाजार से साबुत धनिया खरीद कर लाना है। बाद में उसको अच्छे से साफ़ करके धन्वतरि और माँ लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करदे क्योंकि ज्योतिषशास्त्र अनुसार साबुत धनिया में भी इनका वास होता है। ऐसा करने से घर के धन में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़े – धनतेरस पर घर लाये ये एक चीज़ हो जायेंगे मालामाल

Dhanteras 2021 Kab Hai (धनतेरस 2021 कब है)

धनतेरस का पर्व 2 नवंबर 2021 दिन मंगलवार को मनाया जायेगा। दिवाली के पांच दिनों के इस पर्व में धनतेरस सबसे पहले आता है और भैया दोज वाले दिन समाप्त होता है।

Dhanteras 2021 Puja Vidhi (धनतेरस 2021 पूजा विधि)

धन्वन्तरि को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है इसीलिए अच्छे स्वास्थ्य, आरोग्य और धन प्राप्ति के लिये धनतेरस वाले दिन भगवान धन्वन्तरि जी की पूजा के साथ साथ माँ लक्ष्मी की भी पूजा अर्चना की जाती है अपने घर के मंदिर को हमेशा ईशान कोण, यानि उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ ही रखे, अगर मंदिर नहीं है तो एक लकड़ी की चौकी को स्थापित करे, और फिर उसके ऊपर एक लाल रंग का कपडा बिछाएं। बाद में उसके ऊपर एक भगवान धन्वन्तरि और माँ लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर रखे, और साथ में भगवान श्री गणेश की मूर्ति भी रखे। क्योंकि हिन्दू धर्म में किसी भी भगवान की पूजा से पहले गणेश भगवान की पूजा की जाती है।

मंदिर या चौकी की उत्तर दिशा में एक जल से भरा कलश रखे कलावा और रोली लगाकर उस कलश के ऊपर चावल से भरी कटोरी भी रखें। फिर भगवान श्री गणेश और धन्वंतरि भगवान को कुम्भ कुम्भ, पुष्प, धुप, दीप, कपूर, देकर उनकी आरती करे और बाद में फल, पांच मेवा, और मिश्री, बताशे या फिर शुद्ध घी से बनी मिठाई का भोग लगाए। हिन्दू मान्यता अनुसार आज के दिन सतनजा को भी पूजा में रखा जाता है। जैसे गेहूं, चावल, उड़द, मूंग, चना, जौ और तिल शामिल हैं।

यह भी पढ़े – जाने दिवाली पूजन की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और लक्ष्मी पूजन विधि

धार्मिक और पर्यटक स्थलो की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे You Tube Channel PUBLIC GUIDE TIPS को जरुर Subscribe करे। और हमारे Facebook Page “PUBLIC GUIDE TIPS” को “LIKE” और “SHARE” जरुर करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *