Happy Choti Diwali Wishes 2021: सबसे पहले तो आप सभी को Public Guide Tips की तरफ से दिवाली की बहुत-बहुत हार्दिक शुभ कामनाये। हिन्दू पंचाग के अनुसार इस साल दिवाली का पर्व 04 नवंबर 2021 यानी कल गुरूवार के दिन मनाया जायेगा। दिवाली के पांच दिवसीय के इस पर्व में छोटी दिवाली को दूसरे दिन यानी आज मनाया जायेगा। जिसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है की छोटी दिवाली के दिन यम की पूजा की जाती है। और आज के दिन ही यम के नाम का एक चार मुखी दीपक जलाया जाता है। तो आइये आज के इस लेख में हम आपको छोटी दिवाली के महत्व को समझाते है।

छोटी दिवाली क्यों मनाई जाती है?

हिन्दू पुराणों में ऐसा वर्णन है की आज के दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर नाम के राक्षश का वध किया था। और पुरे संसार को उसके भय से मुक्ति दिलाई थी। आज के दिन सभी लोग एक दूसरे को दिवाली की बधाई के सन्देश भेजते है। वैसे तो दिवाली के पर्व की शुरुवात धनतेरस से ही शुरू हो जाती है और भैया दोज पर समाप्त होती है। जिसका हर साल लोगो को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। अमावस्या की रात से एक दिन पहले पड़ने वाली छोटी दिवाली के इस पर्व को अंधेरे पर प्रकाश की जोत जलाई जाती है।

यम के नाम का जलाय दीपक

अकाल मृत्यु से बचने के लिए यम का दीपक जलाया जाता है। वैसे तो यम का दीपका जलाने की शुरुवात धनतेरस से ही शुरू हो जाती है। जिसका जीवन में बहुत महत्व रहता है। ऐसी मान्यता है की जो भी व्यक्ति इस दीपक को लगातार पांच दिन तक अपने घर के मुख्य दरवाजे पर जलाता है। तो उसके घर में कभी किसी की अकाल मृत्यु नहीं हो सकती है। इसे लम्बी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए जलाया जाता है। कियोकि मृत्यु का सीधा सम्भन्ध यम देवता से है। इसीलिए शाम के समय एक मिटटी का चार मुख दिया, सरसो का तेल डालकर, जिसमे चार जोत जलती हो, उसे अपने घर के मुख्य दरवाजे की पश्चिम दिशा में रखे। और यम देवता से अपने घर वालो की लम्बी आयु और अच्छे स्वास्थ्य और सुख शांति की प्राथना करे।

मां कालिका की पूजा का विशेष महत्व

छोटी दिवाली वाले दिन माँ काली की पूजा का विशेष महत्व होता है। इसीलिए इसे काली चौदस भी कहा जाता है। वैसे तो आप सभी को पता है की दिवाली पर गणेश भगवान, माँ लक्ष्मी, और माँ सरस्वती की पूजा आराधना की जाती है। और धनतेरस वाले दिन धन्वंतरि भगवान और कुबेर की पूजा की जाती है। लेकिन काफी जगह ऐसी भी है जहा पर छोटी दिवाली वाले दिन माँ काली की विष पूजा की जाती है।

जीवन में हमेशा हस्ते रहो मुस्कुराते रहो
अपने दुःख दर्द भूलकर सबको गले लगाते रहो
Happy Choti Diwali Wishes 2021

यह भी पढ़े – दिवाली पूजन की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और लक्ष्मी पूजन विधि

धार्मिक और पर्यटक स्थलो की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे You Tube Channel PUBLIC GUIDE TIPS को जरुर Subscribe करे। और हमारे Facebook Page “PUBLIC GUIDE TIPS” को “LIKE” और “SHARE” जरुर करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *