Top 10 Tourist Places in Lakshadweep in Hindi: लक्षद्वीप भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थल में से एक है। यह पश्चमी तट से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस बार अगर आप अपनी छुट्टियाँ मनाने जा रहें हैं तो लक्षद्वीप ज़रूर जायें। अगर आप जानना चाहते हैं कि लक्षद्वीप में ऐसे 10 आकर्षक पर्यटक स्थल कौन से है जो उसे इतना ख़ास व अलग बनाते है। तो यह लेख आपके लिए है।

लक्षद्वीप का इतिहास (Lakshadweep History in Hindi)

सबसे पहले हम आपको लक्षद्वीप के इतिहास के बारे में बताते हैं। 1 नवंबर 1956 में लक्षद्वीप मद्रास से अलग एक केंद्र घोषित हुआ था। लक्षद्वीप से पहले इसके कई और अन्य नाम थे जैसें मिनिकॉय, लकेडाइव व अमिंडी द्वीप।

लक्षद्वीप के टॉप 10 आकर्षक पर्यटक स्थल (Top 10 Tourist Places in Lakshadweep in Hindi)

1. मिनिकॉय द्वीप (Minicoy Island in Hindi)

यह लक्षद्वीप के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। यहाँ आपको सफ़ेद रेत व आकर्षित चट्टानें देखने को मिलेंगी। आपको यहाँ सारे आकर्षित रिसॉर्टस देखने को मिलेंगे। यहाँ का सागर बहुत ही सुंदर व मनभावक है।

2. अगत्ती द्वीप समूह (Agatti Island in Hindi)

अगत्ती द्वीप समूह लक्षद्वीप की आकर्षित जगहों में से एक है। यहाँ पानी,सफ़ेद रेत, समुद्र तट बेहद ही खूबसूरत है। अगर आप प्राकृतिक प्रेमी हैं तो यह जगह आपके लिए है। यह द्वीप लक्षद्वीप के बाकी द्वीप जे छोटा है पर काफ़ी अच्छा है। आप अपने पार्टनर के साथ यहाँ एक रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।

 3. स्कूबा डाइविंग (Scuba Diving in Hindi)

अगर आप स्कूबा डाइविंग के शौकीन है तो लक्षद्वीप जाकर स्कूबा डाइविंग करना ना भूलें। यह अपने आप में एक अलग प्रकार का अनुभव है। आप यहाँ के दृश्य को देखकर मंत्र मुग्द हो जाएंगे। यहाँ आपको लगभग 2000 रुपये लगेंगे स्कूबा डाइविंग के लिए।

 4. कल्पेनी द्वीप (Kalpeni Island in Hindi)

लक्षद्वीप की सबसे प्रमुख जगहों में से एक है कल्पेनी द्वीप। यह जगह रीफ वाकिंग, स्कूबा डाइविंग, कयाकिंग, स्नोकरलिंग, कैनोइंग और नौकायन सहित अन्य पानी के खेलों का आनंद उठा सकते हैं।

5. मरीन संग्रहालय (Marine Museum in Hindi)

लक्षद्वीप की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है मरीन संग्रहालय। यहाँ आपको कई समुद्र से संबंधित कलाकृतियाँ देखने को मिलेंगी। यहाँ आप समुद्री मछली और अन्य प्रकार के पानी के जानवरों के बारे में जान सकते हैं। अगर आप समुद्री जीवन और उससे समन्धित गतिविधियों में रुचि रखते हैं तो यहाँ जरूर जायें।

6. प्रकाश स्तंभ लक्षद्वीप (Light House Lakshadweep in Hindi)

अगर आप लक्षद्वीप जायें तो लक्षद्वीप लाइट हाउस जरूर जायें। इसका निर्माण 1985 में किया गया था और इसकी ऊँचाई 300 फ़ीट की है। यहाँ कई पर्यटक घूमने आते हैं पर यहाँ विदेशी नागरिकों को घूमने की अनुमति नहीं दी गयी है।

7. कावारत्ती द्वीप समूह (Kavaratti Islands in Hindi)

कावारत्ती द्वीप लक्षद्वीप की राजधानी है और यहाँ के महत्त्वपूर्ण आकर्षणों में से एक है। यहाँ आपको कई आकर्षित समुद्री दीपों, सफ़ेद मखमली रेत, नारियल के पेड़ आदि देखने को मिलेंगे। यह पाँच जलमग्न बैंक, प्रवाल भित्तियों के लिये जाना जाता है। आप यहाँ वाटर स्पोर्ट्स का भी आनंद उठा सकते हैं। यहाँ के दृश्य व खूबसूरती को देखकर आप मंत्र मुग्द हो जायेंगे।

8. यॉट क्रूज लक्षद्वीप (Yacht Cruise Lakshadweep in Hindi)

अगर आप लक्षद्वीप में अपनी छुट्टियाँ बिताने जा रहें हैं तो आप एक शानदार यॉट क्रूज का आनंद उठा सकते हैं। नीला पानी और चारों तरफ सफ़ेद रेत आपकी यात्रा के यादगार पलों में से एक होगा। आपको यहाँ मछली कछुए और अन्य समुद्री जीव देखने को मिलेंगे। क्रूज की सवारी पर्यटकों को लक्षद्वीप आने के लिए मज़बूर करती है।

9. बांगरम द्वीप ( Bangaram Island In Hindi)

हिंद महासागर के बांगरम द्वीप से नीले रंग का साफ़ पानी पर्यटकों को काफी लुभाता है यह द्वीप यहा के समुद्री तट और अपनी मूंगा चट्टान के लिए जाना जाता है इस नीले रंग के साफ़ पानी में पर्यटक मछलियों के साथ तैरना पसंद करते है इस द्वीप से सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य पर्यटकों को अपनी और लुभाता है।

10. अमिन्दिवी द्वीप समूह (Amindivi Islands In Hindi)

लक्षद्वीप के सबसे आकर्षित जगहो में से एक है अमिन्दिवी द्वीप जो की अपने आप में गायन उत्पादों के लिए जाना जाता है उत्तरी लक्षद्वीप में स्थित यह द्वीप प्रयटकों को अपनी और आकर्षित करता है, सर्कार के नियम अनुसार इस द्वीप पर विदेशी पर्यटकों आने की अनुमति नहीं है।

लक्षद्वीप आने का सबसे अच्छा समय (Best time to visit Lakshadweep in Hindi)

अगर आप लक्षद्वीप घूमने आ रहें हैं तो यहाँ आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मध्य मई तक माना जाता है। मध्य मई से सितम्बर तक यहाँ काफ़ी बारिश होती है इसलिए पर्यटक इस समय आना उचित नहीं समझतें। हालांकि यहाँ के रिसोर्ट पूरा साल खुले रहते हैं।

लक्षद्वीप कैसे पहुँचें (How to reach Lakshadweep in Hindi)

आप लक्षद्वीप जाने के लिए फ्लाइट या समुद्री मार्ग चुन सकतें हैं। अगर आप हवाई मार्ग चुनते हैं तो यहाँ का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा अगगति है, जो कि लक्षद्वीप से लगभग 86 किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आप जहाज के द्वारा आना चाहतें हैं तो आपको कोची से लक्षद्वीप के लिए जहाज आसानी से मिल जाएगा। कोची से लक्षद्वीप पहुँचने में लगभग 14 से 20 घंटे लग जाते हैं।

लक्षद्वीप एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यहाँ बिताया हुआ हर पल आपकी ज़िंदगी का सबसे यादगार हिस्सा बन जाएगा। यहाँ का भोजन बहुत ही स्वादिष्ट है। यहाँ आपको चीनी, थाई, भारतीय और कोरियाई व बाकी अंतराष्ट्रीय व्यंजन मिलेंगे।

तो अगली बार आप अपने परिवार व दोस्तों के साथ लक्षद्वीप जरूर जायें। यह जगह बेहद सुंदर है।

यह भी पढ़े –

दोस्तों हम उम्मीद करते है कि आपको Top 10 Tourist Places in Lakshadweep in Hindi के बारे में पढ़कर अच्छा लगा होगा।

यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आये तो हमारे फेसबुक पेज “PUBLIC GUIDE TIPS” को “LIKE” और “SHARE” जरुर करे।

पर्यटक और धार्मिक स्थलो की और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे You Tube Channel PUBLIC GUIDE TIPS को जरुर “SUBSCRIBE” करे।

अगर आप हमे अपना कोई सुझाव देना चाहते है या यात्रा संबधित आपका कोई प्रश्न हो तो नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *